फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले ही रोहित तिवारी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, खून के धब्बे खोलेंगे राज

Thu, 18 Apr 2019 02:36 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Big revealing on Rohit Tiwari death Before post mortem report
रोहित शेखर के पोस्टमॉर्टम के वक्त विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
रोहित तिवारी की मौत दिल संबंधी बीमारी से होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान रोहित के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि रोहित के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है।
Big revealing on Rohit Tiwari death Before post mortem report
रोहित शेखर की मां - फोटो : अमर उजाला
पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने एम्स में रोहित के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार शाम तक आठ लोगों के बयान दर्ज किए। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश की आशंका काफी कम है। रोहित की मौत की जांच के लिए एक अनौपचारिक एसआईटी गठित की गई है। दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित तिवारी परिवार के साथ सोमवार को उत्तराखंड से दिल्ली लौटा था। 
Big revealing on Rohit Tiwari death Before post mortem report
वे उत्तराखंड वोट डालने गए थे। रोहित व उसकी पत्नी और नौकर एक कार में थे, जबकि मां उज्ज्वला अलग कार में थी। परिवार के लोगों ने बताया है कि रोहित ने दिल्ली आते हुए रास्ते में कार में शराब पी थी। रात करीब 9:30 बजे वे लोग दिल्ली पहुंचे थे। खाना खाकर रात करीब 11:30 बजे रोहित सो गया था। सुबह देर से उठता था इसलिए कोई उसे जगाता नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big revealing on Rohit Tiwari death Before post mortem report
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
रोहित एक से दो बजे के बीच जगता था। जब वह नहीं जगा तो पत्नी के कहने पर नौकर गोलू उसे जगाने गया। रोहित बेसुध पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और तकिये पर पड़े खून के धब्बे सूख गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित की करीब एक वर्ष पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। वह कई बीमारियों की दवा खा रहा था। रोहित की नकसीर कभी भी चल जाती थी। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि ज्यादा एसिड पड़ने से दिल पर जोर पड़ा और रोहित की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

रोहित के घर के सीसीटीवी बंद पड़े थे

Big revealing on Rohit Tiwari death Before post mortem report
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ये कैमरे काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। पुलिस ने घर से सीसीटीवी के डीवीआर उठा लिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञ अधिकारियों को जांच में लगाया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने बुधवार शाम को रोहित का लोधी कॉलोनी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed