फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा में बड़ा खुलासाः खालिद के खातों में सिंगापुर से आता था पैसा 

Mon, 13 Jul 2020 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2020 05:51 AM IST
सार

  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की साजिश रचने का मामला
  • आरोपी के एनजीओ के खाते में आए थे रुपये
  • लखनऊ में बॉलीवुड से जुड़ी महिला के खाते में ट्रांसफर किए थे पैसे 

विज्ञापन
Big disclosure in Delhi violence as money in Khalid's accounts used to come from Singapore
delhi violence - फोटो : PTI (File)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी महीने में हुए दंगों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली में हुए दंगे की साजिश में गिरफ्तार खालिद सैफी के बैंक खातों में सिंगापुर से भी पैसा आता था। रुपये खालिद सैफी के खुद व उसके एनजीओ के खातों में आते थे। 


 

Big disclosure in Delhi violence as money in Khalid's accounts used to come from Singapore
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यह बात से भी सामने आ रही है कि खालिद व दंगों के अन्य आरोपियों के बैंक खातों में अरब समेत अन्य देशों से पैसा आता था। सैफी ने दंगों के दौरान लखनऊ में दंगों के आरोप में गिरफ्तार हुई बॉलीवुड से जुड़ी महिला के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आई है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दंगों की साजिश रचने के मामले में सितंबर महीने तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है। 
 
Big disclosure in Delhi violence as money in Khalid's accounts used to come from Singapore
Zakir Naik - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मास्टरमाइंट  यूनाइटेड अगेंस्ट हेट संस्था के खालिद सैफी को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें खुलासा हुआ है कि खालिद सैफी के बैंक खाते में सिंगापुर से पैसे आते थे। ये पैसे करीब डेढ़ वर्ष से आ रहे थे और दंगों के समय पैसे आने की रफ्तार बढ़ गई थी। सिंगापुर से खालिद के बैंक खाते में हर महीने 30 हजार रुपये आते थे। काफी पैसे खालिद के खुद के बैंक खाते में और कभी उसने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बना रखे एनजीओ के खाते में आते थे। पुलिस इस मामले में खालिद के एक सहयोगी से पूछताछ करेगी। ये बात पहले ही साफ हो चुकी है कि मलयेशिया से भी खालिद सैफी के बैंक खातों में पैसा आया था और वह इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक  से मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big disclosure in Delhi violence as money in Khalid's accounts used to come from Singapore
demo pic - फोटो : pixabay
स्पेशल सेल की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सीएए व कैब को लेकर जब लखनऊ में दंगे हुए थे, उस समय वहां बालीवुड से जुड़ी एक महिला सदर जफर को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खालिद ने इस महिला के बैंक खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पैसे वहां पर दंगाइयों की सहायता के लिए ट्रांसफर किए गए थे। 

 
विज्ञापन
Big disclosure in Delhi violence as money in Khalid's accounts used to come from Singapore
चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 17 सितंबर तक टाइम मिल गया है। स्पेशल सेल अब 17 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह अगस्त में ही चार्जशीट दाखिल कर देंगे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा दिल्ली दंगों की जांच कर रही है जबकि स्पेशल सेल दिल्ली दंगों की साजिश रचने का अलग से मामला दर्जकर जांच कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed