एससी/एसटी प्रताड़ना रोकथाम अधिनियम के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई व्यवस्था के खिलाफ दलित समुदाय ने सोमवार को भारत बंद किया। इस दौरान राजधानी में बंद का मिलाजुला रूप दिखाई दिया।
2 of 7
bharat bandh mandi house
- फोटो : अमर उजाला
देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह भारी संख्या में मंडी हाउस पहुंचे और यातायात व्यवस्था को ठप्प कर दिया। लोगों की भारी तादात के चलते मंडी हाउस समेत आसपास के अन्य मार्गों पर भी भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्र्मियों ने यातायात को सुचारू कराया।
3 of 7
bharat bandh mandi house
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए संसद मार्ग पहुंचे और दलितों के अधिकारों को सुरक्षित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय महासंघ द्वारा भारत बंद किया गया। इस बंद के तहत दिल्ली के कुछ इलाकों में बाजारों में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया, जबकि कुछ जगहों पर जन-जीवन सामान्य दिखाई दिया।
4 of 7
bharat bandh mandi house
- फोटो : अमर उजाला
बंद की घोषणा के तहत देशभर के कई राज्यों से दलित एंव बौद्ध समुदाय के लोग सोमवार सुबह से ही मंडी हाउस पहुंच गए। इसके बाद हजारों की तादात में प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी कानून के लिए दी गई नई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंडी हाउस को लोगों ने चारों ओर से घेर लिया और मंडी हाउस से जुड़े सभी मार्गों पर कई किलो मीटर लम्बे जाम की स्थिति पैदा हो गई।
5 of 7
bharat bandh mandi house
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को उन्हें मंडी हाउस से हटाया, लेकिन हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को मंडी हाउस से हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी हाउस पर फैली अव्यवस्था के कारण कामकाजी लोगों को बेहद परेशानी का सामाना करना पड़ा।