फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाना में महिला टीचर हत्याकांड: कॉट्रेक्ट किलर का बड़ा खुलासा, पति को लेकर खोला ऐसा राज पुलिस हैरान

Fri, 09 Nov 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
bawana teacher murder case Crime Branch arrested accused contract killer
teacher murder - फोटो : अमर उजाला/यूट्यूब
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बवाना में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या के करने के आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर को सीमापुरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस सुनीता के पति व उसकी मॉडल महिला मित्र समेत चार आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार 29 अक्तूबर को बवाना-दरियापुर रोड पर सरकारी स्कूल टीच सुनीता पत्नी मंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
bawana teacher murder case Crime Branch arrested accused contract killer
teacher murder - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान एसीपी अनिल डुरेजा व इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की टीम को छह नवंबर को सूचना मिली कि हत्यारोपी सीमापुरी इलाके में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर मेरठ निवासी शेहजाद सैफी उर्फ कालू (22)को गिरफ्तार कर लिया। 
bawana teacher murder case Crime Branch arrested accused contract killer
टीचर सुनीता हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला/यूट्यूब
आरोपी ने किया खुलासा 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठेकेदार के साथ काम के दौरान शेहजाद धर्मेंद्र व विशाल उर्फ जोनी के संपर्क में आया। अक्तूबर 2018 में धर्मेंद्र व जॉनी ने उससे संपर्क साधा और कहा कि उन्होंने दस लाख में हत्या की सुपारी ली है। ढाई लाख रुपये पेशगी ले चुके हैं। 25 अक्तूबर को राजीव गुप्ता, दीपक, धर्मेंद्र, शेहजाद व विशाल के साथ बवाना आए। लेकिन संयोग से सुनीता स्कूल के लिए जा चुकी थी। इसके बाद 29 अक्तूबर को वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।  
विज्ञापन
विज्ञापन
bawana teacher murder case Crime Branch arrested accused contract killer
teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात करने को किराए के कमरे में रहे आरोपी 
धर्मेंद्र, शेहजाद और विशाल 28 अक्तूबर को दिल्ली आए और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास किराए के कमरे में रुक गए। 29 अक्तूबर को सुबह बवाना इलाके में पहुंच गए, जहां राजीव गुप्ता अपनी कार से आकर मिला। दीपक व धर्मेंद दरियापुर गांव में दूसरी कार में इंतजार करते रहे। शहजाद व विशाल उर्फ जोनी राजीव गांधी स्टेडियम के पास बाइक लेकर खड़े हो गए। राजीव गुप्ता घर चला गया।
विज्ञापन
bawana teacher murder case Crime Branch arrested accused contract killer
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
जब सुनीता घर से निकली तो मंजीत ने बदमाशों को मिस्ड कॉल कर दी। इसके बाद बदमाशों ने वरमी कॉम्पोस्ट फार्म, दरियापुर के पास सुनीता को गोली मार दी। सभी के पास .315 बोर के कट्टे थे और सभी ने सुनीता को गोली मारी। जांच में पता लगा है धर्मेंद्र व विशाल अब्दुल्लाहपुर जेल मेरठ में रहें। इन्होंने पुराने केसों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शेहजाद का आपराधिक रिकार्ड नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed