फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ballabgarh Murder: निकिता के माता-पिता बोले- दोषियों को दो विकास दुबे जैसी मौत, 15 साल तक नहीं कर सकते इंतजार

Tue, 27 Oct 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Oct 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Ballabhgarh News: Bcom Girl Nikita Tomar Murder Case Parents Says Do Encounter Like Vikas Dubey Or Hyderabad Case
छात्रा के परिजन रोड जाम करते हुए - फोटो : अमर उजाला
Nikita Tomar Faridabad: बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार(26 अक्तूबर) शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की एक छात्रा का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अब परिजन यह मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी के हत्यारों को तुरंत सजा दी जाए। उनका कहना है कि उन्हें विकास दुबे या हैदराबाद डॉक्टर दुष्कर्म मामले के आरोपियों जैसी सजा मिले। आगे पढ़ें परिजन आखिर क्यों हत्यारों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं और इसके लिए वह क्या तर्क दे रहे हैं.....
Trending Videos
Nikita Tomar Faridabad Ballabhgarh News: Bcom Girl Nikita Tomar Murder Case Parents Says Do Encounter Like Vikas Dubey Or Hyderabad Case
चिकन शॉप पर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
निकिता के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी के हत्यारे का हैदराबाद केस के आरोपियों जैसा एनकाउंटर किया जाए या फिर उसकी गाड़ी विकास दुबे जैसी पलटी जाए और फिर उसे मारा जाए। जब सीसीटीवी फुटेज में सारी बातें साफ-साफ दिख रही हैं और आरोपी बेटी की हत्या करता हुआ दिख रहा है तो उससे पूछताछ करने का क्या मतलब है।
Nikita Tomar Faridabad Ballabhgarh News: Bcom Girl Nikita Tomar Murder Case Parents Says Do Encounter Like Vikas Dubey Or Hyderabad Case
प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम - फोटो : अमर उजाला

निकिता के माता-पिता का कहना है कि वह अपनी बच्ची के लिए न्याय का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। जब सीसीटीवी फुटेज में सबकुछ है तो क्या कानूनी कार्रवाई और क्या गवाह और सबूत, फिर तो आरोपियों को तुरंत मौत की सजा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Ballabhgarh News: Bcom Girl Nikita Tomar Murder Case Parents Says Do Encounter Like Vikas Dubey Or Hyderabad Case
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
वहीं निकिता के भाई प्रवीण तोमर का कहना है कि हमारी बहन अगर दूसरे समुदाय की होती तो उसे तुरंत न्याय मिलता लेकिन ऐसा नहीं है। हम उसका शव तब तक नहीं लेंगे जब तक कि आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती। हमारी बहन को न्याय दिलाने के लिए समुदाय का एक-एक व्यक्ति गुहार लगाएगा। हम चाहते हैं कि आरोपियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए या उनका एनकाउंटर किया जाए।
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Ballabhgarh News: Bcom Girl Nikita Tomar Murder Case Parents Says Do Encounter Like Vikas Dubey Or Hyderabad Case
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी निकिता के साथ ही स्कूल में पढ़ता था और तभी से उसे परेशान करता था। दो साल पहले भी आरोपीी ने उसका अपहरण करने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इस बार भी जब वह कामयाब नहीं हो सका तो उसने सरेआम निकिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed