फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांड: आरोपी तौसीफ की और बढ़ेंगी मुश्किलें, खुल सकता है पुराना केस, पीड़ित परिवार ने...

Sat, 31 Oct 2020 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Oct 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Ballabgarh Nikita Tomar Murder Case News Nikita family appeals to re-investigate old case
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ एक ऊंचे राजनीतिक परिवार से तो संबंध रखता ही है, साथ ही पुलिस महकमे में भी उसके रिश्तेदार ऊंचे पद पर आसीन हैं। हरियाणा पुलिस के एक डीसीपी के बेटे के साथ तौसीफ की बहन की शादी हुई है। 

 
Ballabgarh Nikita Tomar Murder Case News Nikita family appeals to re-investigate old case
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
साल 2018 में भी जब तौसीफ ने निकिता का अपहरण किया था, उस समय भी उसकी बहन के ससुर एनआईटी जॉन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर थे। फिलहाल उनकी तैनाती कहीं जीआरपी में बताई जाती है। मामले की जांच कर रही एसआईटी अब इस हत्याकांड के सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। 
 
Ballabgarh Nikita Tomar Murder Case News Nikita family appeals to re-investigate old case
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
निकिता का परिवार लगातार यह बात कह रहा है कि तौसीफ के राजनीतिक परिवार का होने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। पूर्व की तरह यह मामला भी रफा-दफा किया जा सकता है। हत्या के बाद से ही निकिता के पिता मूलचंद तोमर यह आरोप लगा रहे हैं कि आरोपी एक रसूखदार घर से है। इसलिए उन्हें संदेह है कि उनकी सुनवाई नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ballabgarh Nikita Tomar Murder Case News Nikita family appeals to re-investigate old case
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब एक नई जानकारी भी सामने आई है। तौसीफ की बहन की शादी हरियाणा पुलिस में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर तैनात रहे साकिर हुसैन के बेटे के साथ हुई है। साकिर हुसैन फिलहाल जीआरपी में हैं। ऐसे में परिवार का ये कहना कि 2018 में सामाजिक दवाब में आकर फैसला किया गया था यह काफी हद तक इस बात की ओर इशारा करता है कि परिवार पर राजनीतिक व पुलिस महकमा दोनों की तरफ से ही दबाव हो स ता है। इसके अलावा एक थाना प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध रही है, हालांकि वह प्रभारी थाना शहर में तैनात नहीं थे। 
 
विज्ञापन
Ballabgarh Nikita Tomar Murder Case News Nikita family appeals to re-investigate old case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
निकिता के परिजनों ने पुराने मामले की दोबारा जांच की लगाई अर्जी
निकिता के परिजनों ने अतिरिक्तम आयुक्त बल्लभगढ़ को पत्र लिखकर अपील की है कि उनके दो साल पहले के मामले की जांच दोबारा से की जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि साल 2018 में उनके ऊपर दबाव डालकर जबरन फैसले का शपथपत्र  लिया गया था। शुक्रवार को एसआईटी ने इस मामले की फाइल अपने पास मंगवा ली है। अब न्यायालय से इजाजत लेकर पुराने मामले की दोबारा से जांच होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed