फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा ने खाना सप्लाई करने के लिए जोमैटो से समझौता किया, गौरव वासन को किया माफ 

Wed, 23 Dec 2020 01:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Baba ka dhaba with Jamato to supply food
बाबा का ढाबा - फोटो : एएनआई

बाबा के ढाबा मालिक कांता प्रसाद के रेस्टोरेंट का खाना अब पास ऑनलाइन बुकिंग कर भी मंगा सकते हैं। बाबा ने रेस्टोरेंट के खाने को लोगों तक पहुंचाने के लिए जोमैटो से समझौता किया है। बुजुर्ग कांता प्रसाद का रेस्टोरेंट मंगलवार से शुरू हो गया। रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दूसरे दिन सिर्फ चाइनीज खाना बना। बाबा कांता प्रसाद ने दिल्ली सरकार से लोन लेने से इंकार कर दिया था।

Baba ka dhaba with Jamato to supply food
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई

बुजुर्ग कांता प्रसाद ने बाबा के ढाबा के अलावा मेन मार्केट, मालवीय नगर में रेस्टोरेंट खोला है और सोमवार को इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ था। मंगलवार को रेस्टोरेंट में सिर्फ चाइनीज खाना बना था। हालांकि दोपहर दो बजे तक जोमैटो की तरफ से सिर्फ एक ऑर्डर आया था। 

Baba ka dhaba with Jamato to supply food
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई

दोपहर तक एक भी ग्राहक रेस्टोरेंट में नहीं पहुंचा था। बाबा ने चाइनीज व दक्षिण भारत के खाने के लिए सरिता विहार में रहने वाले दो कुक राजेश व एक अन्य रखे हैं। ढाबे वाला खाना वह खुद बनाएंगे।




विज्ञापन
विज्ञापन
Baba ka dhaba with Jamato to supply food
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई

बुजुर्ग कांता प्रसाद ने बताया कि आज रेस्टोरेंट में ढाबे वाला उत्तर भारतीय खाना नहीं बनाया है। उत्तर भारतीय खाना परोसना बुधवार से शुरू करेंगे। बाबा ने बताया कि वह वर्ष 1988 में दिल्ली आए थे और तभी से संघर्ष कर रहे हैं। आगे भी संघर्ष करेंगे। अब लोगों की आर्थिक सहायता से अच्छे दिन आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दस हजार का लोन देने की बात कही थी। उन्होंने लोन लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Baba ka dhaba with Jamato to supply food
Gaurav Wasan with Baba ka Dhaba owners - फोटो : Instagram

गौरव वासन को किया माफ 
बुजुर्ग कांता प्रसाद ने कहा कि उन्होंने यू-ट्यूबर गौरव वासन को माफ कर दिया है। उनका गौरव वासन से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि गौरव वासन ने कांता प्रसाद के बाबा के ढाबे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाला था और लोगों से बाबा की मदद करने की अपील की थी। इसके बाद बाबा रातोंरात प्रसिद्ध हो गए थे। बाबा ने गौरव वासन के खिलाफ मालवीय नगर थाने में जालसाजी करने व जान से मारने की धमकी देने के अलग-अलग मामले दर्ज करवा रखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed