फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo Photos: डांस फ्लोर वाली बस... 10 पैसे में एक KM का ई-साइकिल से सफर; संकरी सड़क के लिए आया बेबी रोलर

Tue, 21 Jan 2025 08:36 AM IST
अनुज कुमार आशीष सिंह/आशीष चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
आशीष सिंह/आशीष चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 08:36 AM IST
सार

Bharat Mobility Global Expo 2025: बस निर्माता कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि यह बस डिमांड के आधार पर बनाई गई है। इसमें डांस फ्लोर बन जाता है। अगर आपको लंबी दूरी तय करनी है तो आराम से इससे पहुंचा जा सकता है। इसकी खास बात है कि यह जरूरत के मुताबिक खुलती है।

विज्ञापन
Auto Expo 2025 photos new bus Travel 1 km on e-cycle for 10 paise and Baby roller for narrow roads
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : जी पाल

अब जरूरत के हिसाब से आप बस का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर पार्टी करनी है तो बस बड़ी हो जाती है। इसकी आरामदायक सीटें भी पूरी तरह से खुल जाती हैं। विशेष बात है कि इस बस की छत भी खुल जाती है। यह बस भारत मंडपम में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के हॉल नंबर 11 में लोगों का ध्यान खींच रही है। बस निर्माता कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि यह बस डिमांड के आधार पर बनाई गई है। इसमें डांस फ्लोर बन जाता है। अगर आपको लंबी दूरी तय करनी है तो आराम से इससे पहुंचा जा सकता है। इसकी खास बात है कि यह जरूरत के मुताबिक खुलती है।

Auto Expo 2025 photos new bus Travel 1 km on e-cycle for 10 paise and Baby roller for narrow roads
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : जी पाल

ई-साइकिल लॉन्च, 10 पैसे में एक किमी का सफर
एक्सपो में कारों व बाइक्स के साथ साइकिल भी ध्यान खींच रही है। एक साइकिल निर्माता कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। इसे बैटरी और पैडल दोनों से चलाया जा सकता है। यह साइकिल सिंगल चार्ज में 60 किमी की रेंज देती है। इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल को इस्तेमाल करने पर प्रति किमी 10 पैसे का खर्च आता है। इस पर कुल 120 किलो वजन रखा जा सकता है। साथ ही, इस साइकिल को चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, खराब होते पर्यावरण को देखते हुए एक साइकिल निर्माता कंपनी ने इतनी हल्की साइकिल बनाई है कि उसे बैग के अंदर भी रखा जा सकता है। इसका वजन कुल आधा किलोग्राम है। वहीं, इसकी खास बात है कि इसका हैंडल 360 डिग्री घूम सकता है। कंपनी के निर्माता ने बताया कि इसकी विदेश से भी मांग बढ़ रही है।

Auto Expo 2025 photos new bus Travel 1 km on e-cycle for 10 paise and Baby roller for narrow roads
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : भूपिंदर सिंह

हाईटेक होंगी सार्वजनिक बसें
एक्सपो में सार्वजनिक सुविधा के लिए इस्तेमाल होने वाली हाईटेक लग्जरी बस भी प्रदर्शित की गई हैं। एक्सपो में ईका सहित कई कंपनियों ने अपने बसों को यहां प्रदर्शित किया है। यह सभी साइज में उपलब्ध हैं। इन्हें लाने वाली कंपनियों का दावा है कि शहरों में प्रदूषण को देखते हुए ई-बसों की मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ने के साथ नई तकनीक की बसों को यहां लाया गया है। यह लंबी दूरी के साथ ज्यादा लोगों को एक साथ लेकर सफर करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2025 photos new bus Travel 1 km on e-cycle for 10 paise and Baby roller for narrow roads
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : जी पाल

अब हर गली होगी पक्की, बेबी रोलर करेगा काम
ग्रेटर नोएडा (आशीष चौरसिया )। संकरी सड़क बनाने में अब समस्या नहीं आएगी, क्योंकि अब छोटा रोलर बाजार में आने वाला है। ऑटो एक्सपो में ऐसे रोड को बनाने के लिए बेबी रोलर प्रस्तुत किया गया है। यह दो महीने में भारत की बाजारों में उपलब्ध होगा। अभी तक यह तकनीक जर्मनी, ब्राजील, चीन और अमेरिका के अलावा अन्य देशों में थी। इस रोलर से गलियों को पक्का करने में दिक्कत कम होगी। इंडिया सेंटर एक्सपो एंड मार्ट में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में विर्टजेन ग्रुप ने  एचडी-12डीवी टैंडम (बेबी रोलर) की प्रदर्शनी लगाई है। ग्रुप की मार्केटिंग एंड कॉरपोरेट हेड नीना निकम ने बताया कि दो महीने में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे एआई की मदद से संचालित किया जा सकता है। ऐप के जरिये मशीन के उपयोग की निगरानी की जा सकती है। यह कंपनी पुणे में है।

विज्ञापन
Auto Expo 2025 photos new bus Travel 1 km on e-cycle for 10 paise and Baby roller for narrow roads
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@bharat_mobility

एमजी के पवेलियन का पीएम ने लिया जायजा
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के पवेलियन का पीएम नरेंद्र मोदी ने जायजा लिया। इस मौके पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक पार्थ जिंदल और सीईओ एमिरेट्स राजीव चाबा ने पीएम मोदी को एमजी के आधुनिक वाहनों, नई खोजों और हरित भविष्य के बारे में कंपनी की प्रतिबद्धता की जानकारी दी। एक्सपो में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दो नए मॉडल उतारे हैं। अपने नए युग की शुरुआत करते हुए कंपनी ने एमजी साइबरस्टर और एमजी एम9 का अनावरण किया। एमजी साइबरस्टर जहां देश का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक रोडस्टर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed