ऑटो एक्सपो में दिख रहीं हैं भांति भांति की प्रीमियम बसें, ये है आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टाटा की स्टारबस मैग्ना।
(सभी फोटो - लाल सिंह /अमर उजाला)
एसएमएल इग्जीक्यूटिव सीएनजी टर्बो:
ईसूजू कंपनी ने ऑटो एक्स्पो-2018 में सीएनजी वर्ग में बस उतारी है। यह 19 प्लस टू (चालक और हेल्पर), 27 प्लस टू और 29 प्लस टू सीट में उपलब्ध हैं। 19 प्लस टू में पुश बैक सीटें हैं और अन्य में सेमी अटैचबल सीटें हैं। अधिकतम 100 की स्पीड, चालक के सामने नीचे तक शीशा होने से 100 फीसदी विजिबिलटी, जुलाई में रोड पर आने की संभावना। 29 प्लस टू मॉडल की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये
जेबीएम की स्कूल लाइफ: सीएनजी, एसी बस, 42 सीट, जीपीएस कनेक्टिविटी, बच्चों के बस में आते ही घर पर मैसेज आ जाएगा। लाइव कैमरा चालक देख सकता है और इसकी वीडियो कंट्रोल रूम के पास भी देखी जा सकती है। पैनिक बटन, सीट बेल्ट, कीमत करीब 90 लाख। गुरुग्राम के एक स्कूल में पांच बसें दी हैं।
जेबीएम की ई सिटीलाइफ: बस के ऊपर चार्जिंग पेंटोग्राफ से पांच मिनट में चार्ज और प्लग इन चार्जिंग से एक से डेढ़ घंटे में चार्ज। फुल चार्ज पर 150 से 200 किमी चलती है। पांच बैटरी बस की छत पर लगी है। 42 सीट, छह माह में बाजार में, कीमत 2.5 करोड़ रुपये, बारिश के मौसम में पानी भरने से कोई दिक्कत नहीं होगी। टॉप स्पीड-75 किमी/ घंटे।