फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUTO EXPO 2018 : कारों से भी मंहगी है साइकिल की सवारी, यहां मिलेगी सबकी पसंद

Tue, 13 Feb 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
auto expo 2018: riding a bicycle are more expensive  than a car
- फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो में इस बार कार और बाइक ही नहीं साइकिलों के अलग-अलग मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां एक ओर बेस्ट राइडर के ऑटोग्राफ से सजी साइकिल हैं, तो कहीं पहाड़ों के सफर को आसान बनाने वाली साइकिलें भी मौजूद हैं। यहां साइकिलों के कुछ ऐसे मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिनका पूरी दुनिया में बहुत सीमित स्टॉक रखा गया है। ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों के बीच यह साइकिल खासे लोकप्रिय बने हुए हैं। 







 
auto expo 2018: riding a bicycle are more expensive  than a car

जायंट -टीसीआर एडवांस
इस साइकिल के दुनियाभर में सिर्फ 100 मॉडल हैं। डच प्रसिद्ध साइकिल राइडर टॉम डुमोलियन की पसंदीदा साइकिलों में से एक इस मॉडल की साइकिल अपनी रफ्तार के लिए प्रसिद्ध है।
ऑटो एक्सपो में शामिल इस साइकिल के मॉडल पर टॉम डुमोलियन का ऑटोग्राफ भी देखने को मिल रहा है। 
कीमत - 6.69 लाख
खासियत - रफ्तार, कार्बन फाइबर से बनी वजन में हल्की।

auto expo 2018: riding a bicycle are more expensive  than a car

एसल मगालिया रोसा
स्टारकॉन स्पोर्ट्स की यह साइकिल जहां कीमत में खास है। वहीं इसके फीचर्स भी औरों से बेहद अलग हैं। यह एक रेसिंग साइकिल है। जिसकी रफ्तार  करीब 80 किमी प्रति घंटे तक जा
सकती है।
कीमत - 6.9 लाख
खासियत - तेज रफ्तार, चलाने में सुविधाजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
auto expo 2018: riding a bicycle are more expensive  than a car
GIANT PRO - फोटो : अमर उजाला

जायंट टीसीआर प्रो
घूमने के शौकीन और टेढ़े - मेढ़े रास्तों पर चलने वालों के लिए जायंट का यह मॉडल बेहद खास है। यह सामान्य रास्तों से लेकर पहाड़ों पर चढ़ने में भी मददगार है। इसकी खासियत यह है
कि इस तरह की साइकिलों की तुलना में इसका वजन बेहद कम है।
कीमत - 3. 65 लाख
खासियत - रफ्तार, बेहतर एयरोडायनामिक 

विज्ञापन
auto expo 2018: riding a bicycle are more expensive  than a car

स्टारकेन - किड्स साइकिल
ऑटो एक्सपो में बड़े ही नहीं बच्चों के लिए भी साइकिल के बेहतर विकल्प हैं। स्टारकेन की किड्स साइकिल सेक्शन में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग- अलग रंगों की साइकिले हैं।
जिन्हें बच्चों की सुरक्षा और कहीं भी ले जाने की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
कीमत - 6000 रुपये
खासियत - स्टील एलॉय से निर्मित, हल्की और कहीं भी ले जाने में आसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed