फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स 2018: शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले दीपक के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Mon, 20 Aug 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018, know 5 rare facts about silver medalist deepak kumar in shooting
depak kumar

18वें एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल दिलाकर देश को गर्व का अनुभव कराने वाले शूटर दीपक कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं। दीपक ने 10 मीटर राइफल इवेंट में यह कीर्तिमान किया। दीपक का यह अब तक का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है। यह उनके लिए एक बड़ा मेडल भी है। इस इवेंट में चीन के यांग होरान ने 249.1 स्कोर करते हुए गोल्ड जीता। बता दें कि एशियाई गेम्स की शुरुआत में मेडल जीतने की लाइन में दीपक कहीं नहीं थे। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वह सिल्वर मेडल जीतेंगे। जानिए दीपक के बारे में 5 ऐसी ही खास बातें जो अब तक नहीं जानते होंगे आप।

asian games 2018, know 5 rare facts about silver medalist deepak kumar in shooting
depak kumar - फोटो : pti

दीपक ने सिंगल्स में यह सबसे बड़ा मेडल जीता है। इससे पहले दिल्ली के दीपक ने इसी साल हुए विश्व कप में मिक्स टीम इवेंट में मेहुली घोष के साथ गोल्ड जीता था। दीपक ने फाइनल राउंड में परफेक्ट 10.9 स्कोर कर रवि को पछाड़ा फिर ताइपे के शूटर को पछाड़ कर 10.8 स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता।

asian games 2018, know 5 rare facts about silver medalist deepak kumar in shooting
depak kumar - फोटो : pti

दीपक बताते हैं कि वह संस्कृत में एक्सपर्ट हैं। उनकी शिक्षा गुरुकुल में ही हुई है। दीपक हमेशा यही कोशिश करते हैं कि जो उन्होंने गुरुकुल में सीखा है वो सब में बांटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
asian games 2018, know 5 rare facts about silver medalist deepak kumar in shooting
depak kumar - फोटो : pti

दीपक बताते हैं कि उनके पिता ने उन्हें देहरादून के गुरुकुल में पढ़ने के लिए भेज दिया था। क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके बेटे पर शहर आबोहवा का असर पड़े। दीपक ने उसी गुरुकुल में शूटिंग भी सीखी। इसके बारे में दीपक ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद बताया। उन्होंने कहा कि सब लोग सोचते हैं कि उन्हें क्या मिलेगा। लेकिन मैं वो सब बांटने में यकीन रखता हूं जो मैंने अपने गुरुकुल से सीखा है। आखिरकार जो आपके हिस्से में होता है वो आपको मिलता ही है। जिंदगी बहुत छोटी है तो किसी भी चीज के बारे में दुखी होने का कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन
asian games 2018, know 5 rare facts about silver medalist deepak kumar in shooting
depak kumar - फोटो : pti
दीपक कहते हैं मैं जो कुछ भी हूं अपने गुरुकुल की वजह से हूं। यहां मुझे जिंदगी का सही मतलब पता चला है। यहीं मैंने शूटिंग भी सीखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed