{"_id":"41bff0031c6cde3448b3a54e129e02c7","slug":"arvind-kejriwal-s-new-bunglow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
Fri, 13 Feb 2015 06:13 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बंगले की तलाश शुरू हो गई है। पिछले कार्यकाल में आवंटित तिलक लेन के सी-दो/23 नंबर का मकान अब दिल्ली सरकार के पास नहीं है। केंद्र सरकार को लौटा दिया गया है जो किसी आईआरएस अधिकारी कुलविंदर सिंह के नाम आवंटित हो गया है। यही वजह है कि केजरीवाल अब दूसरा बंगला तलाश रहे हैं।
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
2 of 7
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पूर्व एक्शन मोड में आए केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को महादेव रोड स्थित बंगला नंबर 36 का मुआयना किया। बताते हैं कि यह बंगला अभी खाली है। यहां जुटने वाली भीड़ को लेकर भी बहुत अधिक दिक्कत नहीं होगी और फिर ठीक पीछे गृहमंत्री का बंगला भी अशोक रोड पर ही है।
वहीं पीडब्ल्यूडी सचिव अरुण बरोका का कहना है कि अभी तक केजरीवाल की तरफ से कोई बंगला या मकान नहीं मांगा गया है।
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
3 of 7
जब यह मांग आएगी उसके बाद ही तय होगा। सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महादेव रोड पर कोई बंगला अभी दिल्ली सरकार के पास नहीं है। दिल्ली में मुख्यमंत्री बंगला लेंगे तो बाकी के छह मंत्री अपने-अपने इलाके में आवास लेंगे या फिर राजनिवास मार्ग पर मंत्रियों के लिए बने बंगलों में जाएंगे, यह साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
4 of 7
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए राजनिवास मार्ग पर छह बंगले बने हुए हैं। हालांकि इसमें अभी तक कोई मंत्री नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार में बतौर संसदीय सचिव कंवर करण सिंह एक बंगले में रहे हैं जबकि एक उपराज्यपाल सचिवालय को राष्ट्रपति शासनकाल में बढ़े स्टाफ को बैठाने के लिए आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला
5 of 7
पिछली बार जब आप की सरकार बनी थी तब अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला लेने से मना कर दिया था पर बाद में ले लिया था। उस वक्त 'ना-ना करते' हुए आखिरकार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला ले ही लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।