फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादास्पद ट्वीट पर विरोध के बाद आनन-फानन में अनुपम खेर ने हटाया ट्वीट, मांगी माफी

Fri, 03 Jul 2020 10:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jul 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
anupam kher deletes his disputed tweet on couplets of guru govind singh 10th guru of sikhs apologizes
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर द्वारा दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन शब्दों का ‘गलत’ इस्तेमाल करने पर सिखों ने भारी रोष व्यक्त किया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने जहां श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को इसकी लिखित शिकायत दी है, वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अनुपम खेर को कानूनी नोटिस भेजा है। कमेटी ने खेर से तुरंत माफी मांगने और विवादास्पद ट्वीट हटाने की मांग की। विरोध बढ़ता देख अनुपम खेर ने आनन-फानन में ट्वीट डिलीट कर दिया, पढ़ें पूरी खबर...

anupam kher deletes his disputed tweet on couplets of guru govind singh 10th guru of sikhs apologizes
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

इस ट्वीट पर गुस्साए सिख : 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह ने बताया कि अनुपम खेर ने भाजपा प्रवक्ता की तारीफ करते हुए विवादास्पद ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े दोहे ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं’ को तोड़ मरोड़ कर इसे ‘सवा लाख से एक भिड़ा दूं’ कर दिया। दोहे को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। कमेटी ने अपने लीगल सेल के चेयरमैन जसविंदर सिंह जौली के माध्यम से खेर को नोटिस भेजा है। 

anupam kher deletes his disputed tweet on couplets of guru govind singh 10th guru of sikhs apologizes
Anupam Kher - फोटो : Social Media

अनुपम खेर ने माफी मांगी, ट्वीट हटाया :
सिखों के कड़े विरोध को देखते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने वीरवार को अपने ट्विटर हैंडल से आनन-फानन में न सिर्फ विवादित ट्वीट हटा दिया बल्कि एक नया ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा कि वे क्षमाप्रार्थी हैं। इसके साथ ही उन्होंने गलती सुधारते हुए गुरु साहिब के शब्दों को सही तरीके से भी लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher deletes his disputed tweet on couplets of guru govind singh 10th guru of sikhs apologizes
anupam kher

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए 1699 में उस समय यह छंद कहा था, जब उन्होंने खालसा की रचना की थी। अनुपम खेर ने इसका गलत इस्तेमाल करके सिखों का अनादर किया है। मैंने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से अपील की है कि वे खेर के खिलाफ कार्रवाई करें।- बरिंदर सिंह ढिल्लों, प्रधान, पंजाब यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
anupam kher deletes his disputed tweet on couplets of guru govind singh 10th guru of sikhs apologizes
anupam kher

अनुपम खेर की इस हरकत के बावजूद भाजपा के साथ नाखून-मांस का रिश्ता रखने वाले अकाली दल की चुप्पी सवाल खड़े करती है। आखिर अकाली कब तक पंजाबियों और सिखों का निरादर करने वालों के सुर में सुर मिलाते रहेंगे। खेर की इस हरकत को सिख बर्दाश्त नहीं करेंगे।- सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री  

एक व्यक्ति विशेष के लिए गुरबानी के शब्दों का इस्तेमाल करके अनुपम खेर ने बेहद घटिया हरकत की है। इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी को कड़ा नोटिस लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।- करनैल सिंह पीर मोहम्मद, नेता, अकाली दल टकसाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed