फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 मार्च को खत्म हो सकता है अन्ना का आंदोलन, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा

Tue, 27 Mar 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
anna hazare may end his hunger strike on 27 march, maharashtra minister hopes after meetiing
girish mahajan meets anna hazare - फोटो : एनडीटीवी

दिल्ली के रामलीला मैदान में 23 मार्च से चल रहा अन्ना हजारे का आंदोलन 27 मार्च यानी मंगलवार दोपहर या शाम तक खत्म हो सकता है।

anna hazare may end his hunger strike on 27 march, maharashtra minister hopes after meetiing
अन्ना हजारे - फोटो : SELF

रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन अब रंग लाने लगा है और केंद्र सरकार की चुप्पी भी टूटने लगी है। सक्षम किसान, सशक्त लोकपाल और चुनाव सुधार की मांगों लेकर अन्ना के अनशन के चौथे दिन सरकार ने मांगों को पूरा करने के संबंध में एक सकारात्मक कदम बढ़ाया है।

anna hazare may end his hunger strike on 27 march, maharashtra minister hopes after meetiing
anna hazare

सोमवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि बनकर अन्ना से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने केंद्र सरकार द्वारा लगभग 80 प्रतिशत मांगों पर विचार करके उन्हें मान लेने की बात कही, लेकिन वहीं अन्ना से स्पष्ट किया कि सिर्फ आश्वासनों से बात नहीं बनेगी, अगर सरकार लिखित में उनकी मांगों को पूरा करे तो अनशन समाप्त किया जा सकता है, वरना अंतिम सांस तक अन्ना सत्याग्रह जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anna hazare may end his hunger strike on 27 march, maharashtra minister hopes after meetiing
anna hazare

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन रामलीला मैदान पहुंचे। अन्ना से मिलने के दौरान मंत्री के साथ आए सभी लोगों को अन्ना के कक्ष से बाहर रोक लिया गया। अन्ना ने करीब आधे घंटे तक मंत्री से मुलाकात की। इस बीच रामलीला मैदान में मौजूद सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधि और जन समर्थकों के बीच शांति स्थापित हो गई। सब लोग सरकार की ओर से आए फरमान को जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार करने लगे। 

विज्ञापन
anna hazare may end his hunger strike on 27 march, maharashtra minister hopes after meetiing
anna hazare - फोटो : अमर उजाला

- सरकार मंगलवार को कर सकती है मांगे पूरी 
बैठक के बाद गिरीश महाजन ने बताया कि उन्होंने अन्ना को बताया कि सरकार ने उनकी 10-11 मांगों पर गहनता से विचार किया है और इन मांगों को सरकार पूरा करने के लिए तैयार भी हो गई है। वहीं उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सरकार इन मंागों को पूरा करके इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देगी। इसके साथ ही उन्होंने संभावना जताई कि सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप मांगे पूरी होने की स्थिति में मंगलवार को ही अन्ना अनशन को खत्म कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed