फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की पड़तालः दवा दुकानों पर नहीं मिल रहे मास्क और सैनिटाइजर

Sat, 14 Mar 2020 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Mar 2020 10:09 PM IST
सार

-केंद्र ने मास्क और सैनिटाइजर को अनिवार्य वस्तु की श्रेणी में रखा है

विज्ञापन
Amar Ujala investigation: Masks and sanitizers not available at drug stores in delhi
मास्क पहने लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को अनिवार्य वस्तु की श्रेणी में रखा है। इसका मकसद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर को वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराना है। सरकार दावा भी कर रही है कि राजधानी में इसकी कोई कमी नहीं है। शनिवार को जब अमर उजाला ने दिल्ली के कई मेडिकल स्टोर की पड़ताल की तो तस्वीर कुछ और ही सामने आई। दवा दुकानों पर न तो मास्क मिल रहे हैं और न ही सैनिटाइजर। 


 

Amar Ujala investigation: Masks and sanitizers not available at drug stores in delhi
मास्क पहने लोग - फोटो : अमर उजाला

आरएमल के पास बनी मेडिकल मार्केट में नहीं हैं मास्क और सैनिटाइजर
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बनी मेडिकल स्टोर मार्केट की किसी भी दुकान पर मास्क नहीं मिल रहा है। मास्क खरीदने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जब स्टोर संचालक को सरकार के आदेश से अवगत कराया गया तो उनका कहना था कि हमारे पास स्टॉक काफी पहले ही खत्म हो गया है। थोक विक्रेता के पास से भी माल नहीं आ रहा है। 

Amar Ujala investigation: Masks and sanitizers not available at drug stores in delhi
मास्क पहने लोग - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस बाजार में नहीं है एन-95 मास्क
कनॉट प्लेस स्थित दवा दुकानों पर भी मास्क उपलब्ध नहीं हैं। यहां आने वाले अधिकतर लोग एन-95 मास्कों की मांग करते हैं। यहां दुकान पर मास्क खरीदने आए गौरव ने मेडिकल स्टोर संचालक से एन-95 मास्क मांगा, लेकिन दुकानदार ने कहा कि मास्क खत्म हो गए हैं। दुकानदार कहना था कि हमारे पास मास्क हैं, लेकिन अधिकतर लोग एन-95 मास्क की खरीदने आते हैं। थोक विक्रेताओं से एन-95 मास्क काफी अधिक कीमत पर मिल रहा है। इस कारण मास्क नहीं बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala investigation: Masks and sanitizers not available at drug stores in delhi
मास्क पहने लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाव वाला मास्क भी दे सकता है कई बीमारियां
कोरोना से बचाव के लिए हर कोई मास्क से अपनी सुरक्षा कर रहा है। हालांकि यदि मास्क का प्रयोग ढंग से नहीं किया तो यह कई प्रकार के वायरस से आपको संक्रमित भी कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार एक ही मास्क का प्रयोग न करें। क्योंकि मास्क भी एक निश्चित अवधि तक ही काम करता है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सैनिटाइजर के बजाय साबुन से अच्छे से हाथ धोने से भी वायरस से बचाव संभव है। 

विज्ञापन
Amar Ujala investigation: Masks and sanitizers not available at drug stores in delhi
मास्क पहने मेडिकल स्टाफ - फोटो : Amar Ujala

एम्स दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रणदीप गुलेरिया ने लोगों से अपील की है कि साबुन से अच्छे से बीस सेकेंड तक हाथ धोने से भी वायरस से बचाव संभव है। इसलिए बाहर से आने के बाद, नाक व मुंह पर हाथ लगाने, खाने से पहले अच्छे से हाथ धोते रहें। घर से बाहर रहने और यात्रा के दौरान ही सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. नूतन के मुताबिक, कुछ ही मास्क ऐसे होते हैं, जिनका बार-बार प्रयोग किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed