दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं
प्रगति मैदान में आयोजित मेला बेशक दिल्ली विश्व पुस्तक मेला हो लेकिन हर कोने में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिख रही है। हर स्टॉल कहानी, साहित्य, धर्म, राजनीति, विज्ञान, पर्यावरण से जुड़ी किताबों से भले ही अटे पड़े हों, लेकिन संस्कृति को दर्शाती पुस्तकें सबको भा रहीं हैं।
दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं
बाल मंडप में चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी द्वारा अनमोल तस्वीर, आसमान से गिरा, एक अजूबा है आदि फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, रियाज अकादमी द्वारा युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकार कोना, आइएल एंड एफएस द्वारा बच्चों के साथ शिक्षकों के लिए बनाए कॉर्नर में शिक्षण सामग्री मुहैया कराई गई।
दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं
पिछले सालों की तुलना में ई-बुक्स की बजाय पाठकों को सही मायने में पुस्तकों से रूबरू कराते मेले में दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले सालों की तुलना में वर्किंग डे में पुस्तकों की बिक्री से लेकर लोगों की संख्या में करीब बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। क्योंकि पंद्रह जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां हैं और परिजन बच्चों को किताबों की दुनिया से रूबरू कराने ला रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं
दर्शकों की भीड़ और बिक्री में इजाफे से ऐसा लग रहा है कि लोगों का किताबों के प्रति रुझान बढ़ा है। आम लोगों से लेकर प्रकाशक व अधिकारी भी कह रहे हैं कि इतनी भीड़ कभी नहीं थी। -बलदेव भाई शर्मा, चेयरमैन, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास
दिल्ली मेट्रो में चाहिए नौकरी तो बुक फेयर में यहां जरूर जाएं
यूं तो मेले के हर पवेलियन में बच्चों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन शैक्षणिक से लेकर ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध हैं। कार्नर में किताब में सीडी, पैन ड्राइव व डिवाइसों के अलावा पजल खेलों की किताबों की सबसे अधिक मांग है। यहां पर किताबों के अलावा कलर, बच्चों के खिलौनों में भी छूट दी जा रही है।