फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा

Sat, 13 Feb 2016 07:34 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने‌ ग‌िफ्ट क‌िया दूसरा

akhilesh yadav gifts autorikshaw to only women auto driver of ghaziabad whose auto was set fire

एनसीआर की एकमात्र महिला ऑटो ड्राइवर रूबी को आज यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने एक ऑटो उपहार में दिया है। बता दें कि जब अखिलेश सोशल मीडिया के जरिए रूबी की दर्दभरी कहानी से रूबरू हुए तो उन्होंने रूबी व उसके परिवार को लखनऊ बुलाकर उन्हें ऑटो उपहार में दिया। क्या है इस दबंग महिला ड्राइवर की पूरी कहानी जानने के लिए ये खबर आगे पढ़ें और देखें तस्वीरें।

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने‌ ग‌िफ्ट क‌िया दूसरा

akhilesh yadav gifts autorikshaw to only women auto driver of ghaziabad whose auto was set fire

सभी तरह की सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए गाजियाबाद की 30 साल की रूबी नोएडा और गाजियाबाद की अकेली महिला ड्राइवर है। तीन बच्चों की मां रूबी सिंघल का परिवार करीब 6 पहले जब आर्थिक मंदी से गुजर रहा था तब उसने ऑटो ड्राइवर बनने की ठानी थी।

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने‌ ग‌िफ्ट क‌िया दूसरा

akhilesh yadav gifts autorikshaw to only women auto driver of ghaziabad whose auto was set fire

ऑटो से होने वाली कमाई से वो न सिर्फ घर का खर्च चलाती है बल्कि अपने बच्चों को भी पढ़ाती है। वो बताती है कि जब उसने ऑटो चालक का काम करने की सोची थी तो उसके पिता और पति दोनों ही उसके ही इस फैसले के खिलाफ थे। उसके पिता ने तो उससे अपने घर में न घुसने तक की बात कह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने‌ ग‌िफ्ट क‌िया दूसरा

akhilesh yadav gifts autorikshaw to only women auto driver of ghaziabad whose auto was set fire

लेकिन वो हार नहीं मानी और अपने फैसले से नहीं डिगी। उसके इस फैसले में उसका साथ दिया उसके भाई ने और उसी ने रूबी को ऑटो खरीदने के लिए पैसे भी दिए। और फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रूबी के ‌पति अजय सिंघल एक छोटा सा ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाते हैं और उसके तीनों बच्चे गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रूबी के अनुसा इस फील्ड में बने रहना इतना आसान नहीं है और इन 6 सालों में उसने जीने का तरीका सीख लिया है। वो कहती है कि हर किसी को दबंग होना चाहिए। वो किसी भी बदमाश को पीटने से पहले एक बार भी नहीं सोचती। उसके अनुसार हर महिला को जो पैसे की तंगी से गुजर रही हो उसे काम करना शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन

महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने‌ ग‌िफ्ट क‌िया दूसरा

akhilesh yadav gifts autorikshaw to only women auto driver of ghaziabad whose auto was set fire

सब कुछ ठीक चल रहा था कि इस साल की शुरूआत में जनवरी के पहले हफ्ते में किसी ने रूबी के ऑटो में आग लगा दी। दो ऑटो के साथ ही कई अन्य चीजें भी जलकर राख हो गईं और रूबी ने अपने कमाई का जरिया खो दिया। उसने बताया कि जब वो घर पहुंची तो उसने देखा कि लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। उसकी और उसके पति दोनों के ही ऑटो में आग लग चुकी थी जिससे वो पूरी तरह राख हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed