फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने बवाना अग्निकांड का मामला सुलझाने के लिए रखी ये मांग

Mon, 22 Jan 2018 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ajay makan asks for judicial investigation for bawana fire broke
bawana fire - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के कारणों की न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि बवाना में हुए हादसे की यदि कोई भी जांच सरकार के अंतर्गत होती है तो पूरा सच सामने नही आएगा। सरकार अपने दोषी विभागों को बचाने की कोशिश करेगी।

ajay makan asks for judicial investigation for bawana fire broke
ajay makan - फोटो : ANI

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने हादसा स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच होती है तो दिल्ली के अग्निशमन विभाग, डीएसआईडीसी जिसके अंतर्गत बवाना इंडस्ट्रियल एरिया आता है और जिसका उन्होंने पंजीकरण भी किया है, दिल्ली के प्रदूषण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेबर विभाग को लेकर निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।

ajay makan asks for judicial investigation for bawana fire broke
अरविंद केजरीवाल

न्यायिक जांच होती है तो निगम की कमियां भी उजागर होंगी क्योंकि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया का क्षेत्र जितना आवंटित था उससे ज्यादा बना हुआ है। उन्होंने एमसीडी मेयर के बयान को भी असंवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मेयर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay makan asks for judicial investigation for bawana fire broke
kejriwal

माकन ने फैक्ट्री मजदूरों से बातचीत के आधार पर कहा कि फैक्ट्रियां बाहर से बंद थीं। जो बहुत ही खतरनाक है। इससे हादसे के समय बहुत सारे कर्मचारी झुलस गए। इन फैक्ट्रियों में अंदर से ताला बंद करके काम किया जा रहा था।

विज्ञापन
ajay makan asks for judicial investigation for bawana fire broke
bawana fire

उन्होंने कहा कि जो भी इस हादसे के जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। माकन ने कहा कि फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि उन्हें वेतन के रूप में 5000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन 15000 है। बवाना अस्पताल में आईसीयू यूनिट भी बंद पड़ी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed