दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हवा का आपातकाल खत्म हो चुका है। सतह पर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की अच्छी गति वाली हवा ने ठहरे प्रदूषण कणों को बिखेर दिया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता में और सुधार संभव है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली और सभी एनसीआर शहरों की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी से एक पायदान नीचे उतरकर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय एजेंसी सफर ने अपनी हेल्थ एडवाइजरी में कहा है कि बहुत खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति में भी वायु प्रदूषण से बचाव जरूरी है। इसलिए श्रमसाध्य कार्य खुले वातावरण में न करें। संभव हो तो एन-96 और पी-100 मास्क का इस्तेमाल करें।
दिल्ली-एनसीआर में हवा का आपातकाल खत्म, तीन दिनों में और सुधार संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध से सुधार
सीपीसीबी के मुताबिक, औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध के साथ मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384, फरीदाबाद का एक्यूआई 327, गाजियाबाद का एक्यूआई 398, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 394, गुरुग्राम का एक्यूआई 310, नोएडा का एक्यूआई 386 रिकॉर्ड किया गया। 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है।
दिल्ली में 9 जगहों की वायु गुणवत्ता गंभीर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के लाइव स्टेशन के मुताबिक दिल्ली में कुल 36 स्थानों में 8 जगह वायु गुणवत्ता गंभीर और अन्य शेष सभी 28 जगहों पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई। बुधवार को सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों में आनंद विहार, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरु नगर, पूसा रोड, रोहिणी, वजीरपुर शामिल रहे।
वातावरण में घटे खतरनाक पीएम कण
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 आपात स्तर से नीचे आ चुके हैं। वहीं, अपने सामान्य स्तर से चार गुना अधिक बने हुए हैं। बुधवार को शाम छह बजे पीएम 2.5 का स्तर 219 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर वहीं पीएम 10 का स्तर 341 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड हुआ है। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है।
26 25 24 23 22
दिल्ली 384 409 448 450 421
गाजियाबाद 398 414 456 478 498
ग्रेटर नोएडा 394 415 450 457 438
नोएडा 386 394 464 466 434
फरीदाबाद 327 394 444 444 392
गुरुग्राम 310 337 303 300 197