दिल्ली-एनसीआर में पारा दिनों-दिन लुढ़क रहा है। रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सर्दी के सितम को देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार एनसीआर राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब पारा अपने निचले स्तर पर जा पहुंचा। इससे पहले 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 दर्ज किया गया था। वहीं, 20 व 22 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने पहली बार एनसीआर के राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट, बीते छह सालों में दिसंबर सबसे सर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते छह सालों में 26 दिसंबर को इतना कम तापमान कभी नहीं रहा। जबकि 28 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 2.6 दर्ज किया गया था। यह बीते तीन वर्ष में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। ठंड के टॉर्चर के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए इस सीजन में पहली बार हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब व पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बुधवार दिल्ली वालों की सुबह ठिठुरती सर्दी के साथ हुई जब न्यूनतम तापमान अपने सबसे कम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कुछ देर बाद खिली धूप ने कड़कड़ाती सर्दी से कुछ राहत दी। उत्तर भारत के इलाकों में सबसे कम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के हिसार व पंजाब के भठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक सुबह और रात को अधिक ठंड ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप की वजह से कुछ राहत मिलेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ बनने भी दस्तक दे सकता है।
वर्ष 2012 16.0 8.0
वर्ष 2013 20.0 06.0
वर्ष 2014 16.0 06.0
वर्ष 2015 19.0 05.0
वर्ष 2016 25.0 10.0
वर्ष 2017 23.0 07.0