फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स के डॉक्टरों ने हेलमेट पहन किया इलाज, जानते हैं क्यों

Thu, 23 Mar 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
aiims doctors wear helmet in support of Maharashtra doctors
aiims doctor

महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के समर्थन में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने नायाब तरीका अपनाया। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आपातकालीन विभाग में पूरे दिन हेलमेट पहन कर मरीजों का इलाज किया। इससे पहले मंगलवार को रेजिडेंट डॉक्टरों काली पट्टी बांध कर काम किया था।

aiims doctors wear helmet in support of Maharashtra doctors
उधर, रेजिडेंट डॉक्टर्स की संस्था फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) का कहना है कि यदि महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग नहीं मानी गई तो दिल्ली के अस्पतालों में भी चिकित्सा सेवा प्रभावित की जा सकती है।
aiims doctors wear helmet in support of Maharashtra doctors
एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. विजय गुर्जर ने बताया कि डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के लिए बुधवार को एम्स के आपातकालीन विभाग में हेलमेट पहन कर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
aiims doctors wear helmet in support of Maharashtra doctors
बार-बार चिकित्सकों के साथ आपातकालीन विभाग में मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना होती है, इसके बावजूद सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है। वहीं विरोध में आवाज उठाने पर रेजिडेंट डॉक्टरों को ही भला-बुरा कहा जाता है। लिहाजा अपनी सुरक्षा के लिए और महाराष्ट्र के हड़ताली डॉक्टरों के समर्थन में बुधवार को एम्स आपातकालीन विभाग में हेलमेट पहन कर काम किया गया। वहीं, फोरडा के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई।
विज्ञापन
aiims doctors wear helmet in support of Maharashtra doctors

बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स की मांगें नहीं मानी गईं अथवा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तब दिल्ली के अस्पतालों में चिकित्सा सेवा प्रभावित की जाएगी। फोरडा का कहना है कि बार-बार डॉक्टरों पर हमला होता है लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed