फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

Wed, 02 Mar 2016 11:45 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

after news of the bail of kanhaiya, slogans of Lal Salaam were high

कन्हैया कुमार को रिहाई के लिए आयोजित विरोध मार्च के संपन्न होने से पहले बुधवार देर शाम जमानत की खबर के साथ जंतर-मंतर लाल सलाम के नारों से गूंज उठा। देश के संविधान और न्यायपालिका को धन्यवाद के साथ जेएनयू कैंपस, जंतर-मंतर, हाईकोर्ट के बाहर जश्न तो सोशल मीडिया बधाई संदेशों से हाइक कर गया। करीब आधे घंटे में एक लाख से अधिक बधाई संदेश शेयर हुए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नारों के बीच अचानक शाम को जमानत की खबर से विरोध लाल झंडों व लाल सलाम के नारों के साथ जश्न में डूब गया। (स्टोरी: सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली)

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

after news of the bail of kanhaiya, slogans of Lal Salaam were high

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने वामपंथी छात्र संगठन कन्हैया की जमानत की मांग के नारे लगा रहे थे। इसी बीच जंतर-मंजर में  शाम 6:48 बजे मंच पर छात्र नेता का फोन बजा और कन्हैया को जमानत मिलने की खबर गूंजी। जमानत की खबर के साथ ही जंतर-मंतर लाल सलाम के नारों से गूंज उठा।

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

after news of the bail of kanhaiya, slogans of Lal Salaam were high

जेएनयू के हॉस्टल व ढाबे में देर रात तक जश्न मनाया गया। इस मौके पर छात्रों के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। देशद्रोह का काला धब्बा लगा पर आखिर सच की जीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

after news of the bail of kanhaiya, slogans of Lal Salaam were high

छात्रनेता के बाद अब कन्हैया देश के नेता के रूप में प्रमोट किए जाएंगे। देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के समक्ष कन्हैया को जेएनयू नेता नहीं, बल्कि संघर्ष के नेता के रूप में प्रमोट किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि देश के संविधान और न्यायपालिका को सलाम करते हैं।

विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

after news of the bail of kanhaiya, slogans of Lal Salaam were high

न्यायपालिका ने कन्हैया को जमानत देकर केंद्र सरकार को करारा जवाब दिया है। जमानत मिल गई है, लेकिन अब हमारा संघर्ष पूरा देश देखेगा। जल्द ही सरकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed