फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित की हत्या के बाद आरोपी के परिजन भी हुए घर छोड़ने को मजबूर, मौसी ने खाली किया पार्लर

Tue, 06 Feb 2018 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
after ankit murder accused family forced to quit khyala area, girlfried aunt shut her parlour
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
अंक‌ित की हत्या के बाद ख्याला इलाके में बढ़ रहे तनाव के बीच आरोपियों के परिजनों ने अपना घर खाली कर दिया है। परिवार वाले दिल्ली में हैं या फिर दिल्ली से बाहर इस बात की जानकारी पुलिस नहीं दे रही है।
after ankit murder accused family forced to quit khyala area, girlfried aunt shut her parlour
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि तनाव को देखते हुए पुलिस की सलाह पर शुक्रवार शाम यह कदम उठाया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के परिवार वालों पर हमला हो सकता है। लड़की की मौसी के घर पर ताला लगा हुआ है।

after ankit murder accused family forced to quit khyala area, girlfried aunt shut her parlour
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

आस-पास रहने वालों ने बताया कि शनिवार तक परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। महिला का पति सउदी अरब में काम करता है। महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ यहां रहती थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी। शनिवार रात पुलिसकर्मी उसके घर पर आए थे। उसके बाद ही परिवार वाले अपना सामान लेकर कहीं चले गए। लड़की की छोटी बहन भी अपनी मौसी के पास ही रह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after ankit murder accused family forced to quit khyala area, girlfried aunt shut her parlour
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

किराएदारों को कमरा नहीं देने की सलाह
आरोपियों के घर के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस ने लोगों से किराएदार को कमरा नहीं देने की सलाह दी है। लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले दो तिहाई आबादी किराएदारों की है। काफी लोग लंबे अरसे से बतौर किराएदार रह रहे हैं। यहां तक कि लड़की के परिवार वाले भी किराए के मकान में रहते थे। हालांकि लड़की की मौसी का अपना मकान है।

विज्ञापन
after ankit murder accused family forced to quit khyala area, girlfried aunt shut her parlour
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के ब्यूटी पार्लर को खाली करवा दिया
लड़की की मां और मौसी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। लड़की की मौसी का उसी गली में पार्लर था जहां आरोपी अपने परिवार के साथ रहते थे। जबकि उसकी मां का मुख्य सड़क पर पार्लर था। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद मकान मालिक ने मामले की संजीदगी को देखते हुए लड़की की मौसी का पार्लर खाली करवा लिया। वहीं उसकी मां का भी पार्लर खाली करवा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed