27 मई को यूपी के बागपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की जिस महत्वकांक्षी योजना यानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था अब उस पर यात्रा के लिए जनता को पैसे खर्च करने होंगे। 15 जून के बाद कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ाने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस एक्सप्रेसवे पर कुल सात इंटरचेंज हैं जहां कार चालकों को 16 रुपए से 186 रुपए तक टोल देना होगा। जानिए किस इंटरचेंज पर कितना होगा टोल टैक्स...
15 जून के बाद से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए जेब होगी ढीली, जानिए सभी टोल के रेट
एक्सप्रेस-वे पर कार चलाने के लिए न्यूनतम 16 और अधिकतम 186 रुपये टोल देना होगा। वहीं ट्रक और बसों के लिए न्यूनतम 71 और अधिकतम 632 रुपये टोल की दर चुकानी होगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कुंडली से शुरू होकर पलवल में खत्म होता है। इसके दोनों छोर हरियाणा में हैं। एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई ने सात इंटरचेंज बनाए हैं, जहां से वाहन उतर और चढ़ सकते हैं।
इनमें एक हरियाणा और छह यूपी में पड़ते हैं। ऐसे में हर इंटरचेंज की दूरी के आधार पर वाहन चालक प्रति किमी की दर से टोल टैक्स देंगे। कुंडली से सफर शुरू करने पर सबसे कम टोल टैक्स यूपी के बागपत जिले के लिए लगेगा और सबसे ज्यादा पलवल के लिए। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन ने बताया कि सर्वे में यह सामने आया कि कुंडली से वाहन केजीपी पर चढ़ेंगे और मेरठ-दिल्ली वाले इंटरचेंज पर सबसे ज्यादा वाहन उतरेंगे। इसके बाद सबसे ज्यादा वाहन पलवल तक जाएंगे। वहीं अन्य इंटरचेंज पर इन दोनों जगहों के मुकाबले कम वाहनों की आवाजाही होगी।
इंटरचेंज -1
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां-15.36 किमी
कार/जीप-16.74
एलसीवी-36.40
ट्रक/बस-71.99
3 एक्सेल-78.53
4-6 एक्सेल-112.89
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-137.44
इंटरचेंज -2
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई-44.51 किमी
कार/जीप-61.60
एलसीवी-105.48
ट्रक/बस-208.61
3 एक्सेल-227.57
4-6 एक्सेल-327.14
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-398.27