फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Aftab case: हत्या के एक घंटे बाद ही ऑर्डर किया खाना, पुलिस को तारीखों में उलझाने लगा आफताब

Wed, 30 Nov 2022 04:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Nov 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Aftab Case: Aftab Ordered Food An Hour After Shraddhas Murder
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई को रात नौ बजे के करीब श्रद्धा की हत्या की, लेकिन उसके फोन रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसने रात 10 बजे के आसपास खाना ऑर्डर किया था। इसलिए, पुलिस को लगता है कि वह या तो हत्या की तारीख के बारे में झूठ बोल रहा है या यह फिर उसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।

Shraddha Aftab Case: Aftab Ordered Food An Hour After Shraddhas Murder
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ता इस बात से हैरान थे कि एक व्यक्ति ने हत्या जैसे तनावपूर्ण कृत्य में लिप्त होने के बाद खाने के बारे में कैसे सोचा। पुलिस का कहना है कि आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में आरोपी अपनी प्यास बुझाने की बात भी नहीं सोचते हैं। जिसके चलते पुलिस को शक है कि वह या तो हत्या की तारीख के बारे में झूठ बोल रहा है या उसने पहले से ही इसकी योजना बनाई थी।

Shraddha Aftab Case: Aftab Ordered Food An Hour After Shraddhas Murder
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

फूड डिलिवरी एप जौमेटो ने आफताब द्वारा फोन से मंगवाए गए खाने की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। जिसमें खुलासा हुआ है कि आफताब 18 मई से पहले दो लोगों का खाना मंगा रहा था और उसके बाद एक लोग के लिए वह खाना ऑर्डर करने लगा था। पुलिस ने आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री के विवरण तक पहुंचने के लिए ईमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल-पे, पेटीएम से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Aftab Case: Aftab Ordered Food An Hour After Shraddhas Murder
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो

जौमेटो की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मई के अंत में आफताब ने खाने का ऑर्डर देना कम कर दिया था। बताया जा रहा है कि आफताब ने कई एप के जरिए खाना ऑर्डर किया है। उधर, पुलिस ने डेटिंग ऐप से डिटेल मांगी है, जहां तीन साल पहले आफताब और श्रद्धा मिले थे।

विज्ञापन
Shraddha Aftab Case: Aftab Ordered Food An Hour After Shraddhas Murder
आफताब ने कई सबूतों को मिटाकर हत्या छुपाने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

आफताब अमीन पूनावाला का मंगलवार को पॉलिग्राफी टेस्ट पूरा हो गया। अब उसका रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक दिसंबर से नार्को टेस्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ आफताब पर सोमवार को हुए हमले को देखते हुए रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की मंगलवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एफएसएल की सुरक्षा में भारी संख्या में बीएसएफ व स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed