फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर के घर चोरी: सरला अहूजा को नींद की गोलियां खिलाकर ज्वेलरी चोरी करती थी नर्स, चौंकाने वाले खुलासे से अफसर हैरान

Fri, 15 Apr 2022 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Apr 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor House Robbery Case Nurse Used To Steal Jewellery By Feeding Sleeping Pills
Sonam Kapoor house theft case - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सोनम कपूर की ससुराल से 2.41 करोड़ की ज्वेलरी व कैश चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी नर्स करीब आठ महीने तक ज्वेलरी व कैश को चोरी करती रही। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले कालकाजी स्थित वर्मा ज्वेलर्स के ज्वेलर देव वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तीन गिरफ्तारी हो गई हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी बरामद की है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने अभिनेत्री सोनम कपूर की ससुराल से 2.41 करोड़ की चोरी मामले में पीड़िता के घर में काम करने वाली नर्स अपर्णा रूथ विल्सन (31) और उसके पति नरेश कुमार सागर (31)को बुधवार को गिरफ्तार किया था। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा ने आरोपियों से चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले कालकाजी स्थित वर्मा ज्वेलर्स के मालिक ज्वेलर देव वर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
Actress Sonam Kapoor House Robbery Case Nurse Used To Steal Jewellery By Feeding Sleeping Pills
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने जिन-जिन लोगों को ज्वेलरी बेची है उन सबको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लखनऊ निवासी अपर्णा ने बताया कि उसने सीतापुर, इलाहाबाद में एक नर्सिंग स्कूल से नर्सिंग का कोर्स किया था। इसके बाद वर्ष 2014 से 2015 में उसने देहरादून के एक अस्पताल में नर्स का काम किया था। 
Actress Sonam Kapoor House Robbery Case Nurse Used To Steal Jewellery By Feeding Sleeping Pills
आरोपी नर्स गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई और पश्चिमी विहार, वैशाली और कौशांबी के अस्पतालों में नर्स का काम किया। अभी वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में काम कर रही थी। उसकी नरेश से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी और दोनों ने वर्ष 2017 में शादी कर ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor House Robbery Case Nurse Used To Steal Jewellery By Feeding Sleeping Pills
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में सरला अहूजा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां प्रेमलता नाम की एक नर्स थी।  प्रेमलता ने अपनी सहेली सुनीता से कहा कि पीड़ित सरला अहूजा को अपने घर पर उसकी देखभाल के लिए एक और नर्स की आवश्यकता है। अपर्णा मार्च 2021 से नर्स के तौर पर पीड़िता के घर आती-जाती थी।
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor House Robbery Case Nurse Used To Steal Jewellery By Feeding Sleeping Pills
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
शुरू में पति को पता नहीं था
शुरू में सरला अहूजा ने अपर्णा से अलमारी खोलकर कुछ ज्वेलरी देने को कहा था। एक दिन अपर्णा सरला अहूजा को व्हीलचेयर पर अलमारी तक ले गई, जहां आरोपी नर्स ने पाया कि उस अलमारी में करोड़ों के गहने और नकदी पड़ी है। शुरू में वह एक-एक करके ज्वेलरी चुराकर ले जाती रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed