फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलिस्ता की जिंदगी में छा सकता है अंधेरा, सो रही थी तब हुआ एसिड अटैक

Thu, 23 Mar 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
acid attack victim of ghaziabad gulista could loose her sight as her eye balls were burn in attack
acid attack - फोटो : अमर उजाला

गाज‌ियाबाद में तेजाब से झुलसी गुलिस्ता वैसे ही ‌जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अगर वह बच भी गई तो उसकी जिंदगी में अंधेरा छा सकता है।

acid attack victim of ghaziabad gulista could loose her sight as her eye balls were burn in attack
acid attack - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों का कहना है कि गुलिस्ता की दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है। तेजाब गिरने की वजह से उसे अभी कुछ नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो परिजन उसकी जिंदगी की दुआएं मांग रहे हैं।

acid attack victim of ghaziabad gulista could loose her sight as her eye balls were burn in attack
acid attack - फोटो : अमर उजाला

गुलिस्ता के भाई राशिद ने बताया कि वह आईसीयू में है। उसे अभी नजर नहीं आ रहा है। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। उसने बताया कि दिल्ली पुलिस गुलिस्ता से घटना के बारे में पूछताछ करके गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
acid attack victim of ghaziabad gulista could loose her sight as her eye balls were burn in attack
acid attack - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ, पुलिस अभी तक तेजाब डालने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन और पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि तेजाब डालने वाले का सुराग मिल सके। दूधेश्वरनाथ मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर जा रहे तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं।

विज्ञापन
acid attack victim of ghaziabad gulista could loose her sight as her eye balls were burn in attack
acid attack - फोटो : अमर उजाला

हालांकि पुलिस परिजनों द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज से इत्तेफाक नहीं रख रही है। बता दें कि कैलाभट्टा में सोमवार रात घर में सो रही गुलिस्ता (18) पर तेजाब डाल दिया गया था, जिससे उसका चेहरा, आंख की पुतली और शरीर झुलस गया है। करीब 80-90 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed