उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। आईपीएल मैच देखकर बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार सेलेरियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोस्त हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। इनकी बाइक भी कई कलांबाजियां खाकर दूर गिरी।
दिल्ली में बड़ा हादसा: IPL मैच देखकर घर जा रहे दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवारों को कुचला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 09 May 2026 06:27 PM IST
सार
मृतकों की शिनाख्त रोहित (31) और इसके दोस्त हेमंत कुमार शर्मा (33) के रूप में हुई है। राहगीरों ने दावा किया है कि आरोपी कार चालक बुरी तरह नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन