फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट के फैसले के बाद घर जाने को उतावले हुए आरुषि के मम्मी-पापा, पूछते रहे ये सवाल

Sat, 14 Oct 2017 07:20 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
aarushi parents rajesh and nupur talwar became curious to go home asks cops why you not leaving us
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला

आरुषि हत्याकांड में हाईकोर्ट से बरी होने के बाद शुक्रवार को आरुषि के माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार जेल से घर जाने के लिए खासे उतावले नजर आए। सुबह अखबार पढ़ने के बाद उनके चेहरे पर घर जाने की बेचैनी साफ दिखी और इसी बेचैनी में उन्होंने जेल अधिकारियों से पूछा कि...

aarushi parents rajesh and nupur talwar became curious to go home asks cops why you not leaving us
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जेल अधिकारियों से पूछा कि 'आखिर उनकी रिहाई कब होगी।' इस पर जेल अधिकारियों ने हाईकोर्ट का आर्डर आने के बाद ही रिहाई की बात बताई।

aarushi parents rajesh and nupur talwar became curious to go home asks cops why you not leaving us
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2008 में हुई आरुषि की हत्या के मामले में गाजियाबाद सीबीआई की विशेष अदालत ने पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार को 26 नंबवर 2013 को दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया था। तब से दोनों डासना जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए दोनों को रिहा करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
aarushi parents rajesh and nupur talwar became curious to go home asks cops why you not leaving us
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने के बाद राजेश और नूपुर ने बृहस्पतिवार को किसी से बात नहीं की। शुक्रवार सुबह राजेश तलवार ने अस्पताल परिसर में ही अखबार पढ़ा। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि हाईकोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं तो उन्होंने जेल अधिकारियों से पूछा कि ‘अगर कोर्ट ने तुरंत छोड़ने का फैसला दिया है तो हमें छोड़ा क्यों नहीं जा रहा।’ उधर, नूपुर ने भी जेल में मौजूद महिला कारागार निरीक्षक से पूछा कि उन्हें रिहा करने में देरी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
aarushi parents rajesh and nupur talwar became curious to go home asks cops why you not leaving us
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें जेल से रिहा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि कोर्ट की सर्टिफाइड कॉपी मिलने के बाद ही राजेश और नूपुर को रिहा किया जा सकता है। रात आठ बजे तक भी अगर आर्डर मिल जाता तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed