फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप का दावा दिल्ली में केजरीवाल का नहीं कोई विकल्प, 2020 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार

Sat, 25 May 2019 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 May 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
aap claims only kejriwal option in delhi will form government in assembly polls
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव बेशक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर लड़ा हो, लेकिन पार्टी हार की जिम्मेदारी केजरीवाल पर नहीं डालना चाहती है। इसकी जगह आप हार की सामूहिक जिम्मेदारी लेने की बात कर रही है। वहीं पार्टी का बड़ा दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप एक बार फिर पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी। आगे जानिए पार्टी ने और क्या-क्या कहा...

aap claims only kejriwal option in delhi will form government in assembly polls
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में आप की चुनावी रणनीति के केंद्र में अरविंद केजरीवाल थे। अलग-अलग इलाकों में चुनावी रैलियां करने के साथ केजरीवाल ने हर लोक सभा में रोड शो भी निकाला था। सबसे ज्यादा रैलियां व रोड शो केजरीवाल के नाम पर रहीं। बावजूद इसके पार्टी सभी लोकसभा क्षेत्रों में हार गई है। यहां तक कि तीन उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इसमें से उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी दिलीप पांडेय व चांदनी चौक प्रत्याशी पंकज गुप्ता के तौर पर पार्टी के दो बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

aap claims only kejriwal option in delhi will form government in assembly polls
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि आप का पूरा चुनाव प्रचार सामूहिक था। ऐसे में हार की जिम्मेदारी भी सामूहिक है। लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी लड़ा गया। आप के लिए चुनौती यही थी कि वोटर की इस मानसिकता को तोड़कर दिल्ली के मसले पर वोट कराया जाए। इस मामले में पार्टी नाकाम रही है। पार्टी लोगों को समझाने में कामयाब नहीं हो सकी कि केंद्र के लिए हो रहे चुनाव में आप को वोट क्यों दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap claims only kejriwal option in delhi will form government in assembly polls
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

गोपाल राय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम परिणाम आने के बाद सभी उम्मीदवारों से चर्चा की गई। इसका फीडबैक यही रहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को वोट करने वालों में से ज्यादातर का कहना था कि कि वह दिल्ली में केजरीवाल को वोट करेंगे। गोपाल राय का दावा है कि दिल्ली में अभी अरविंद केजरीवाल का कोई विकल्प नहीं है। जनवरी-फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव दिल्ली के मसले पर लड़ा जाएगा। इसमें एक बार फिर आप की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
aap claims only kejriwal option in delhi will form government in assembly polls
kejriwal - फोटो : PTI

संगठन में फेरबदल संभव
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आप के संगठन में फेरबदल संभव है। गोपाल राय ने बताया कि 26 को अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। विधायकों व विधान सभा पदाधिकारियों से भी बात होगी। इस दौरान चुनाव परिणामों की समीक्षा होगी। इसमें जहां-जहां जरूरत होगी संगठन में बदलाव होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed