फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार कंपनियों से सीख लेकर अनुभव ने की थी 7 लाख लोगों को ठगने की प्लानिंग

Sat, 11 Feb 2017 11:49 AM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
3700 crore online scamster anubhav mittal took lessons from failure of these four companies
fraud company - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी एबलेज के मालिक अनुभव मित्तल ने जांच एजेंसियों से बचने के लिए काफी रिसर्च की थी।

3700 crore online scamster anubhav mittal took lessons from failure of these four companies
अनुभव म‌ित्तल के दफ्तर पर छापा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

उसने भारत में इस तरह की ठगी करने वाली चार कंपनियों की गलतियों का विस्तृत अध्ययन किया। इसके बाद सोशल ट्रेड डॉट बिज को एक मास्टर प्लान के साथ लांच कर दिया।

3700 crore online scamster anubhav mittal took lessons from failure of these four companies
fraud company - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि अनुभव ने जिन चार कंपनियों की गलती से सबक लेकर ऑनलाइन ठगी का धंधा शुरू किया उसमें स्पीक एशिया, डिजि डील टू यू, क्यूनेट और एडूये डॉट कॉम शामिल हैं। अनुभव ने अपने सोशल ट्रेड डॉट बिज पोर्टल को डिजि डील टू यू डॉट कॉम और एडूये डॉट कॉम की तर्ज पर पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
3700 crore online scamster anubhav mittal took lessons from failure of these four companies
fraud company - फोटो : अमर उजाला

सोशल ट्रेड का बिजनेस मॉडल भी बिल्कुल इन्हीं दोनों कंपनियों से मिलता जुलता था। दोनों कंपनियां भी सोशल ट्रेड की तरह पहले मोटा शुल्क लेकर लोगों को सदस्य बनाती थीं।

विज्ञापन
3700 crore online scamster anubhav mittal took lessons from failure of these four companies
fraud company - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अपने निवेशकों से लिंक के जरिये ऑनलाइन विज्ञापन लाइक कराती थीं। लाइक के बदले निवेशकों को उन्हीं की रकम वापस करती थी। इन दोनों कंपनियों में भी सोशल ट्रेड की तरह निवेशकों को अपनी सदस्यता शुल्क निकालने में तीन से पांच माह का वक्त लगता था और इनके निवेशकों को भी नीचे सदस्य जोड़ने पर अतिरिक्त मुनाफा दिया जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed