साल 2018 में एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें आधी रात को अस्पताल जाना पड़ गया। दरअसल, बात तब की है जब वें उत्तराखंड के रामनगर में स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए आई थीं। तो चलिए जानते हैं क्या हुआ था तब...
2 of 6
sunny leone
- फोटो : amar ujala
21 जून को सनी लियोनी की तबीयत शूटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई। शूटिंग के दौरान सेट पर अचानक सनी लियोनी के पेट में दर्द होने लगा। तकलीफ ज्यादा हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद सामने आया कि उन्हें गैस की परेशानी थी।
इस दौरान सनी तकरीबन आधे घंटे तक अस्पताल में रहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद वे दवाइयां लेकर सीधे रिसॉर्ट चली गईं। लेकिन उसी दिन रात करीब साढ़े 11 बजे सनी का पर्सनल स्टाफ उन्हें लेकर चामुंडा विहार स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचा। सनी की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें अस्पताल के डीलक्स एस 14 में रखा गया।
जिसके बाद करीब 13 घंटे तक अस्पताल में उनका इलाज चला। उस वक्त डॉक्टरों का कहना था कि आंत्रशोथ (गैस्ट्रोएंट्राइटिस) के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने रातभर किसी को भनक नहीं लगने दी। 48 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद उन्हें रिसॉर्ट वापस भेज दिया गया।
बीमारी के दौरान भी अभिनेत्री सनी के सौंदर्य को लेकर उनका निजी स्टाफ बेहद सजग रहा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सनी के बाल बिखरे थे। बगैर मेकअप के सनी का फोटो वायरल होने की आशंका से बचने के लिए विशेष एहतियात बरती गई। इस दौरान सनी को अटेंड करने वाली नर्सिंग स्टाफ नेहा खान एवं अंजू बोरा के मोबाइल तक जमा करा लिए गए, ताकि कोई सनी की फोटो न खींच सके।