नई दिल्ली निवासी जॉय शर्मा दिनभर अपनी बेटी के मिलने के इंतजार में यमुनोत्री पैदल मार्ग के घटनास्थल पर बैठे रहे। इस दौरान वे डीएम और विधायक से मलबे में दबी उनकी बेटी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाते रहे। वहीं दूसरी ओर, हादसे में मरे पिता-पुत्री के अंतिम संस्कार के लिए उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटा हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
यमुनोत्री हादसा: पिता का छलका दर्द...बोले-आंखों के सामने मलबे में ओझल हो गई बेटी, लगाते रहे ढूंढने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:13 PM IST
सार
Yamunotri Dham Landslide: सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दो मासूम सहित 6 लोग दब गए थे। हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दो लापता की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन