{"_id":"68597916bae72670bf0e3831","slug":"yamunotri-dham-tow-pilgrims-buried-under-debris-and-lost-their-life-during-landslide-photos-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:33 PM IST
सार
Yamunotri Dham Landslide: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यात्री हंसी खुशी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। सोमवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए।
बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। जबकि एक युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया।
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।
3 of 5
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है। मौसम साफ होते ही फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।