{"_id":"5a64c74d4f1c1b93268b59e4","slug":"world-snow-day-celebrated-in-artificial-snowfall-in-auli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम की बेरुखी से स्कीइंग करने वलों में छाई मायूसी, नकली बर्फ में मनाना पड़ा 'वर्ल्ड स्नो डे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की बेरुखी से स्कीइंग करने वलों में छाई मायूसी, नकली बर्फ में मनाना पड़ा 'वर्ल्ड स्नो डे'
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
snow
हिम क्रीड़ा स्थली औली में रविवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की ओर से वर्ल्ड स्नो डे धूमधाम से मनाया गया।
Trending Videos
snow
वर्ल्ड स्नो डे के मौके पर आईटीबीपी द्वारा औली स्कीइंग स्लोप पर कृत्रिम बर्फवारी करवाकर स्कीइंग का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण से हिमालय के मौसम में भी बदलाव आ रहा है।
snow
इसका ही नतीजा है कि जिस मौसम में औली बर्फ से लकदक रहता था, उस मौसम में दूर तक भी यहां बर्फ नजर नहीं आ रही है। उन्होंने पहाड़ों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
auli
सीडीओ विनोद गोस्वामी ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। हिमालय को बचाने के लिये संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों द्वारा यहां जोशीमठ-औली मोटर मार्ग के साथ ही आसपास वृहद सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
auli
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, एसपीएस रावत, प्रदीप शाह, कमल किशोर डिमरी, चंद्र शेखर वशिष्ठ और हीरा लाल आदि मौजूद थे।