फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स के शौचालय बने मयखाना, यकीन नहीं हो रहा तो तस्वीरें देख लीजिए...

Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Wine Bottles Found in Aiims rishikesh toilets See bad condition photos
एम्स के शौचालय में रखी शराब की बोतल

लोगों के खून पसीने की कमाई से बनाए गए एम्स की दुर्दशा हैरान कर देने वाली है। यहां की अव्यवस्था देखकर कोई भी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएगा। हालत यह है कि चिकित्सीय सुविधाओं के सिरमौर कहे जाने वाले एम्स ऋषिकेश के शौचालय में शराब की बोतलें मिल रही हैं। जो ग्लूकोज लोगों की जान बचाता है वह कबाड़खाने में लावारिस पड़ा सड़ रहा है।  

Wine Bottles Found in Aiims rishikesh toilets See bad condition photos
एम्स के शौचालय

हालत ये हैं कि मुस्तैदी के अभाव में शराबी यहां शराब पीने आ रहे हैं। इसकी बानगी तृतीय तल स्थित एंडोकार्नियोलॉजी वार्ड के शौचालयों में देखने को मिली। यहां शराब की बोतलें, बीड़ी और सिगरेट के ढेर पाए गए। हैरानी वाली बात यह है कि इसी तल पर संत गोपालदास भर्ती हैं और एम्स प्रबंधन के आला अफसरों का आनाजाना पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। 

Wine Bottles Found in Aiims rishikesh toilets See bad condition photos
एम्स ऋषिकेश

इसके बावजूद किसी की नजर इस तरफ नहीं गई। इस अनदेखी का नतीजा यह है कि सीढ़ियों की रेलिंग कपड़े सुखाने का अड्डा बन चुकी हैं।  बदइंतजामी का सिलसिला यहीं नहीं रुकता। चतुर्थ तल पर बर्न यूनिट के पास बायोमेडिकल वेस्ट पूरी फर्श पर बिखरा हुआ पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wine Bottles Found in Aiims rishikesh toilets See bad condition photos
एम्स ऋषिकेश

ग्लूकोज की बोतलें कबाड़खाने में दबी सड़ रही हैं। खास बात यह है कि एम्स में कबाड़ जमा करने की कोई नियत जगह नहीं है। हर तल पर आपको किसी कोने में कबाड़खाना मिल जाएगा। यहां तक कि सीढ़ियों पर भी रद्दी का पहाड़ लाद दिया गया है। ट्रामा सेंटर के सामने पार्क नुमा खाली मैदान में मेडिकल उपकरण फेंके पाए गए हैं।     

विज्ञापन
Wine Bottles Found in Aiims rishikesh toilets See bad condition photos
एम्स ऋषिकेश

फाउंटेन का पानी खाली करवा दिया गया है। निर्देश दे दिया गया है कि जब तक संचालित न हो उसमें पानी न डाला जाए। जहां तक बात संस्थान में शराब सेवन की बात है तो जानकारी नहीं है। मैं पता करवाता हूं। जहां गंदगी होगी उसे भी साफ करवाया जाएगा।  
- हरीश थपलियाल, जनसंपर्क अधिकारी, एम्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed