फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः अलकनंदा घाटी के जंगलों में भड़की आग, रात को इस तरह जलता दिखा पहाड़, तस्वीरें

Sat, 20 Mar 2021 07:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
wildfire in uttarakhand : alaknanda valley forest burnt photos
जल रहे उत्तराखंड के जंगल - फोटो : अमर उजाला

जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। अलकनंदा घाटी के दोनों ओर जंगल जल रहे हैं। पेड़-पौधों के जलने से राख उड़कर घरों तक पहुंच रही है। शुक्रवार शाम से पौड़ी व टिहरी जिलों में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। आग बस्तियों के समीप तक पहुंच गई है। टिहरी के डांगचौरा, झिंझनीसैंण, पाली, दुगड्डा व नांडी, चौरास और पौड़ी के श्रीकोट, देलचौरी, बेडूला, खोला, सेमला व सांपला सहित अन्य क्षेत्रों में वन संपदा जलकर राख हो गई है। देहरादून से श्रीनगर आ रही प्रीति थपलियाल ने बताया कि नरेंद्रनगर से श्रीकोट तक पूरे रास्ते भर जंगल आग में जलते दिखे। डांगचौरा क्षेत्र में रात के वक्त पूरा जंगल जलता रहा। यहां चंद्राभागा गाड़ के पास बस्तियों के समीप आग पहुंच गई। सांपला निवासी प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि ग्रामीणों ने बंजर जमीन पर फलदार पौधों का रोपण किया था। तीन दिन पूर्व पानी डालकर आग किसी तरह बुझाई गई, लेकिन शुक्रवार रात सब जल गया। वन क्षेत्राधिकारी श्रीनगर शीशपाल सिंह ने बताया कि श्रीकोट व देलचौरी क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग से डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। माणिकनाथ रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि अब तक 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग से नुकसान हुआ है। 

wildfire in uttarakhand : alaknanda valley forest burnt photos
जल रहे उत्तराखंड के जंगल - फोटो : अमर उजाला

देलचौरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बंच केबल भी आग में जल गई, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि कुछ समय पूर्व सप्लाई लाइन का सुधारीकरण कर बंच केबल लगाई गई थी। बीती शाम देलचौरी क्षेत्र में जंगल की आग से 20 मीटर केबल जल गई, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

wildfire in uttarakhand : alaknanda valley forest burnt photos
जल रहे उत्तराखंड के जंगल - फोटो : अमर उजाला

देवाल में जंगल में लगी आग से अठ्ठू गांव में एक गोशाला और सूया गांव के तिमला तोक में एक मकान जलकर नष्ट हो गया। अठ्ठू के उमेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पास के जंगल में लगी आग अचानक भुवन चंद्र की गोशाला तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
wildfire in uttarakhand : alaknanda valley forest burnt photos
जल रहे उत्तराखंड के जंगल - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह गोशाला से जानवरों को बचा लिया गया, लेकिन गोशाला पूरी तरह जल गई। वहीं, सूया गांव के तिमला तोक के पुष्कर सिंह का मकान भी जल गया, जिससे घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

विज्ञापन
wildfire in uttarakhand : alaknanda valley forest burnt photos
जल रहे उत्तराखंड के जंगल - फोटो : अमर उजाला

पटवारी नवलकिशोर मिश्रा ने बताया कि सूया गांव के तिमला तोक में पुष्कर सिंह का मकान जलने की सूचना मिली है। घटना स्थल के लिए टीम रवाना हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed