फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: वीकेंड पर घूमने आए पर्यटकों को घंटों जाम में ही निकल गया दिन, सुबह से शाम तक फुल रही ये जगहें

Mon, 24 Apr 2023 10:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Apr 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Weekend Jam tourists day who came to visit passed in jam for hours Dehradun Haridwar Mussoorie Uttarakhand
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर देहरादून घूमने आए दूसरे राज्यों के पर्यटकों का आधा दिन जाम में ही निकल गया। पर्यटन स्थलों से पहले लंबा जाम और गर्मी की तपिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा है कि गुच्चू पानी, मालदेवता और सहस्त्रधारा में क्षमता से अधिक वाहन आने से दिन भर में कई बार पार्किंग और जाम की समस्या बनी।



हालांकि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुख्य पर्यटन स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। रविवार को पर्यटन स्थलों पर भीड़ होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों की चांदी रही। सीजन को ध्यान में रखते हुए कारोबारियों ने खास तैयारियां की है। दुकान में रंग रोगन के साथ सैलानियों के बैठने और होटल की व्यवस्था की गई है।

गुच्चू पानी के दुकानदार राजीव गुरुंग ने बताया कि वीकेंड पर उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। गुच्चू पानी की सड़क संकरी होने के चलते वीकेंड पर अकसर जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार को भी करीब आधे घंटे का जाम लगा। ऐसा ही हाल सहस्त्रधारा का भी रहा।

Weekend Jam tourists day who came to visit passed in jam for hours Dehradun Haridwar Mussoorie Uttarakhand
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

सहस्त्रधारा पहुंचने से पहले पर्यटकों को कुछ देर जाम में ही बीताना पड़ा। जबकि मालदेवता नदी के दोनों छोर पर पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिला।

Weekend Jam tourists day who came to visit passed in jam for hours Dehradun Haridwar Mussoorie Uttarakhand
जाम से जूझे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

मालदेवता के दुकानदार अरविंद रावत ने बताया कि रविवार को काम अच्छा हुआ। सुबह से लेकर देर शाम तक पर्यटक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Jam tourists day who came to visit passed in jam for hours Dehradun Haridwar Mussoorie Uttarakhand
जाम में निकल गया दिन - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर फुल रहने वाले मैगी प्वाइंटर पर दिन में भीड़ कम देखने को मिली। जबकि देर शाम मैगी प्वाइंट सैलानियों से फुल रहा। मैगी प्वाइंट के दुकानदार मुकेश राणा ने बताया कि मैगी प्वाइंट पर लोकल लोगों से ही काम होता है। रविवार शाम को अच्छा कारोबार हुआ।

ये भी पढ़ें...आसमान की आफत!: पृथ्वी की ओर आ रहा कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा एस्टेरॉयड, 62 हजार किमी की होगी रफ्तार

विज्ञापन
Weekend Jam tourists day who came to visit passed in jam for hours Dehradun Haridwar Mussoorie Uttarakhand
जाम - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन स्थल फुल होने का असर शहर के चौक चौराहनों पर भी दिखा। मसूरी डाइवर्जन, जाखन, एस्लेहॉल, धर्मपुर चौक से लेकर रिस्पना पुल पर कई बार वाहनों की लंबी लाइन लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed