फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend: पर्यटकों से 'पैक' हुई मसूरी, हरिद्वार-ऋषिकेश में 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Sun, 21 Apr 2024 01:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Weekend Huge Crowd of tourists In Mussoorie Haridwar And Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंचे। पहाड़ के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। हालांकि मसूरी से लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार में पर्यटकों को जाम से दो चार होना पड़ा। वहीं, वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। 



मसूरी में कोल्हूखेत से गांधी चौक तक के साथ ही लंढौर बाजार, मलिंगार क्षेत्र में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गांधी चौक से किंग्रेग के बीच बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Kedarnath Heli Service:  20 जून तक हेली सेवा फुल, सितंबर-अक्तूबर की बुकिंग शुरू...यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

Weekend Huge Crowd of tourists In Mussoorie Haridwar And Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में वीकेंड पर हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शनिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान रहे। सुबह से ही हाईवे पर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। 

Weekend Huge Crowd of tourists In Mussoorie Haridwar And Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश मे शनिवार को भी जाम की यहीं स्थिति थी। अधिकांश पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी से नहीं लौट पाए थे, जिससे यातायात नियंत्रण में दिक्कतें आई। आज भी यही स्थति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Huge Crowd of tourists In Mussoorie Haridwar And Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे मार्ग पर बर्मानंद मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे पहाड़ में जाने वाले वाहनों को घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ा।

विज्ञापन
Weekend Huge Crowd of tourists In Mussoorie Haridwar And Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। वहीं, हरकी पैड़ी पर भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धलुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed