फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Youth dies after throat is slit by glass coated kite string he was on his way to his sister

रुड़की: नगला इमरती में चीनी मांझे की चपेट में आए युवक की गर्दन कटने से मौत, बाइक से जा रहा था बहन के घर

Mon, 31 Aug 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 31 Aug 2026 09:41 PM IST
सार

युवक नगला इमरती में अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही वह नगला इमरती अंडरपास से पहले पहुंचा तो इस दौरान वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Roorkee Youth dies after throat is slit by glass coated kite string he was on his way to his sister
मृतक दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी बहन के यहां जाने के लिए बाइक पर निकले युवक की गर्दन चीनी मांझे में फंस गई। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीपक(26) निवासी शिकारपुर सोमवार की शाम करीब 5 बजे अपने घर से नगला इमरती में अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही वह नगला इमरती अंडरपास से पहले पहुंचा तो इस दौरान वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रुड़की: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी तेल से लेकर मावे की परखी गुणवत्ता, दो कारोबारियों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, दीपक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। उसकी मौत से तीन साल और डेढ़ साल की दो बेटियां के सिर से पिता का साया उठ गया है। गांव के लोग इस घटना से गमजदा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed