फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, टिहरी में कार के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Jul 2022 04:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Heavy damage in mountains due to rain, water and debris entered houses, roads closed, Badrinath and Yamunotri highway closed, See Photos
पहाड़ों पर बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान तक आफत बनकर टूट रही है। मंगलवार रात से जारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कें मलबे से पटी हैं। जबकि कई घरों में पानी घुसने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रदेश में कई जगह सड़कें बंद होने से आवाजाही भी ठप हो गई है। केदारनाथ हाईवे सुचारू है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद है। वहीं यमुनोत्री हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दूसरी ओर जौनपुर ब्लॉक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी स्थानीय लोग थे। वहीं उत्तरकाशी नौगांव में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से सौली खड्ड और देवलसारी खड्ड में आए पानी और मलबे से भारी नुकसान हुआ है।  सौली खड्ड के उफान में एक बाइक बह गई। जबकि एक पिकअप मलबे में दब गई। यहां नगर पंचायत के दो शौचालय भी बह गए। वहीं देवलसारी खड्ड के उफान में एक पिकअप, मिक्सचर मशीन और हैंडपंप मलबे में दब गया।

वहीं  चमनी देवी और प्यारी देवी के घरों में पानी घुस गया। यमुनोत्री हाईवे के समीप जनक सिंह के आवासीय भवन के आगे का हिस्सा धंसने से यहां परिवार में खौफ है। डर के कारण किरायेदार और भवन स्वामी ने रात को ही मकान खाली कर दिया। राजस्व विभाग की टीम  मौके पर पहुंची है।

Weather Update: Heavy damage in mountains due to rain, water and debris entered houses, roads closed, Badrinath and Yamunotri highway closed, See Photos
नौगांव उत्तरकाशी में बारिश से घर से आगे का हिस्सा धंसा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में बरसाती गदेरे उफान पर आने से कृषि भूमि का कटाव हुआ है। मलबा आने से मोरी त्यणी, मोरी नैटवाड सांकरी,आराकोट चीवा मोटर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि इन मार्गों से मलबा हटाने का कार्य गतिमान है।
Weather Update: Heavy damage in mountains due to rain, water and debris entered houses, roads closed, Badrinath and Yamunotri highway closed, See Photos
सड़क हुई बंद - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे बदरीनाथ हाईवे अलग-अलग जगहों पर अवरुद्ध है। श्रीनगर से सात किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर चमधार में मलबा आने से हाईवे बंद हो गया।वाहनों को श्रीनगर से खिर्सू -खेडाखाल मोटर मार्ग पर डाइवर्ट किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Heavy damage in mountains due to rain, water and debris entered houses, roads closed, Badrinath and Yamunotri highway closed, See Photos
बरसाती गदेरे के उफान पर होने के कारण नौगांव उत्तरकाशी में हुई भूमि कटाव - फोटो : अमर उजाला
उधर, जाख- डोबरा-चांटी मोटर मार्ग सिराई गांव के समीप बाधित हो गया है। यहां सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया है।

विज्ञापन
Weather Update: Heavy damage in mountains due to rain, water and debris entered houses, roads closed, Badrinath and Yamunotri highway closed, See Photos
सड़क पर आया मलबा-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
मोरी-त्यूनी मार्ग पर मलबा और बोल्डर हटाने का काम जारी है, जिससे यातायात जल्द शुरू किया जा  सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed