{"_id":"6ac47e1b01fab6202b07058c","slug":"uncontrolled-truck-hits-police-vehicle-near-checkpost-on-delhi-dehradun-highway-uttarakhand-news-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी
Tue, 06 Oct 2026 10:22 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार रात अचानक हुए हादसे से चेकपोस्ट के आसपास कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। ट्रक की टक्कर के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली, राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह गाड़ी आईआरबी की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन
हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप भी लगाई गई हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिस्से में रात के समय तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन