फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: सूरज का चढ़ा पारा, आम आदमी गर्मी से हारा, जानिए अगले कुछ दिन मौसम का हाल, ये सावधानियां बरतें

Thu, 02 Jun 2022 01:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Weather Update, Heat is likely to increase due to increase in temperature for the next few days
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए तो वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुुताबिक राजधानी बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रही।



अमूमन ज्यादा गर्मी झेलने का आदी नहीं होने से दूनवासियों को मौजूदा गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.78 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का दूसरा अधिकतम तापमान है।

15 मई को 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। सूरज के तेवर और गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। बुधवार को राजधानी की सड़कों पर दिनभर आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। दूसरी ओर, मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐेसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं।

Weather Update, Heat is likely to increase due to increase in temperature for the next few days
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया, उल्टी-दस्त के साथ पीलिया व टाइफाइड जैसी बीमारियों ने एक बार फिर हमला बोल दिया है। इनसे पीड़ित सैकड़ों मरीज दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

Weather Update, Heat is likely to increase due to increase in temperature for the next few days
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केसी पंत के मुताबिक, अस्पताल की ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो डायरिया, पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर भी हो जाती, जिन्हें ओपीडी में जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खानपान में एहतियात न बरतने और गर्मी के चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update, Heat is likely to increase due to increase in temperature for the next few days
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

ये बरतें सावधानियां 
खरबूजा-तरबूज जैसे फलों का अधिक सेवन करें। नींबू पानी पीएं। 
खानपान का विशेष ध्यान रखें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
अधिक से अधिक मात्रा में फलों के जूस के साथ पानी का इस्तेमाल करें।
दिन में घर से बाहर जब भी निकलें, सिर को ढंककर जाएं। 

ये भी पढ़ें...Valley of Flowers:  प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक

विज्ञापन
Weather Update, Heat is likely to increase due to increase in temperature for the next few days
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बाहर से घर आने के बाद तत्काल फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं।
डायरिया होने की स्थिति में दूध, डेयरी से बने उत्पादों का इस्तेमाल न करें।
सड़क के किनारे खुले में बिक रहीं खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें। 
बाजार से जो भी फल लाएं, उसे बगैर धोए न खाएं। 
बासी खाना कतई ना खाएं। नाश्ता या खाना खाकर ही बाहर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed