फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बर्फबारी देखनी है तो चले आइए

Tue, 06 Feb 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Feb 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
weather may change here, snowfall expected
snowfall

मौसम विभाग ने सोमवार की शाम से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी चेतावनी जारी की है। अगर आप भी सुहावने मौसम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां चले आइए।


 

weather may change here, snowfall expected
- फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में जहां मैदानी इलाकों में ओले पड़ेंगे, वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। दो से दिन तक बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेशभर में दोबारा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

 
weather may change here, snowfall expected
rain - फोटो : himanshu soni
पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क है। मैदानी इलाकों में दिन की तेज धूप से तापमान बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में तापमान 26 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अब सोमवार को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather may change here, snowfall expected
snowfall
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुकतेश्वर और नैनीताल में सोमवार की शाम से मौसम बदल जाएगा। यहां बारिश ओलावृष्टि के साथ ही कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

 
विज्ञापन
weather may change here, snowfall expected
hailstorm
मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं मंडल में सोमवार को पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर और नैनीताल में ओले गिर सकते हैं। 2500 मीटर तथा इससे अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed