{"_id":"6afda659e2c082e9a301058b","slug":"dehradun-crime-news-young-woman-murdered-in-phulsani-prem-nagar-body-found-in-a-sack-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में वारदात: जामुनवाला में गला रेतकर युवती की हत्या, चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में वारदात: जामुनवाला में गला रेतकर युवती की हत्या, चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में मिला शव
Wed, 18 Nov 2026 06:51 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:51 PM IST
सार
एक व्यक्ति कूड़ा फेंकने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राजधानी देहरादून में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जामुनवाला में बुधवार को एक युवती का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे पर भी बुरी तरह वार किए गए हैं। शव को सीमेंट के कट्टों और पॉलिथिन के थैलों से ढंककर छिपाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक व्यक्ति कूड़ा फेंकने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवती के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Trending Videos
आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
