मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मौसम का मिजाज देखने के बाद अगले 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही रोकने की सलाह दी है।
उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, दी 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही रोकने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज और कल यानी 48 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश की आशंका है। आठ जिलों में बहुत भारी जबकि शेष जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क करते हुए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार और सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
इनमें भी पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही रोकने की सलाह दी है। बिरही-निजमुला-पगना के पास चट्टान टूटने से मार्ग बंद हुआ।