फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Warning! कभी भी कहर बरपा सकता है मौसम, सात जिलों में अंधड-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Mon, 07 May 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 May 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
 warning of thunderstorm and rainfall in uttarahand
weather

मौसम विभगा ने उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।    

Trending Videos
 warning of thunderstorm and rainfall in uttarahand
मौसम

रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो गया है। कई जगह पर बारिश भी शुरू हो गई है। वहीं राज्य के ज्यादातर इलाकों में रविवार को भी तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी किया है।
 

 warning of thunderstorm and rainfall in uttarahand
storm

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद एकाएक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक ज्यादार इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 warning of thunderstorm and rainfall in uttarahand
rain in dehradun

इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे। इसके बाद आसमान फिर साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है।
 

विज्ञापन
 warning of thunderstorm and rainfall in uttarahand
hailstorm

वहीं दून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार सात मई की शाम से मौसम में तेजी से बदलाव होगा। ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को भी तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed