फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: शौचालय की छत गिरने से नौ साल के छात्र की मौत, लेकिन जाते-जाते तीन साथियों की जिंदगी बचा गया चंदन

Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand champawat news: student died due to Toilet roof collapse but save three children
शौचालय की छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड चंपावत जिले की पाटी तहसील के मौनकांडा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जीर्णशीर्ण शौचालय की छत गिरने से छात्र की मौत हो गई। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था और स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष का बेटा था। लेकिन जाते-जाते उसने तीन साथियों की जान बचा दी।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन पर छत गिरने के कारण छत के नीचे जगह बन गई थी जिस कारण उसके नीचे दबे तीन बच्चे चंदन का बड़ा भाई रिंकू, सीमा और शगुन को जगह मिलने से वे बच गए। उन्हें केवल मामूली चोटें ही आई। 

Uttarakhand: स्कूल के बाथरूम की छत से गिरने से बड़ा हादसा, तीसरी में पढ़ने वाले छात्र की मौत, पांच बच्चे घायल

हादसा उस वक्त हुआ जब मध्यांतर की छुट्टी के दौरान खेल-खेल में कुछ बच्चे निष्प्रयोज्य शौचालय की छत पर चढ़ गए। हादसे में पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सीईओ को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Uttarakhand champawat news: student died due to Toilet roof collapse but save three children
शौचालय की छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

स्कूल में बुधवार सुबह मध्यांतर की छुट्टी के दौरान कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि कुछ बच्चे खेलते-खेलते निष्प्रयोज्य शौचालय की छत पर चढ़ गए। पुरानी छत भार को सह नहीं सकी और गिर गई।

Uttarakhand champawat news: student died due to Toilet roof collapse but save three children
स्कूल की बाथरूम की छत गिरने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

करीब साढ़े पांच फीट ऊंचाई पर स्थित छत नीचे खड़े तीसरी कक्षा के छात्र चंदन सिंह लडवाल (9) पुत्र गोधन सिंह पर गिर गई। चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। बुधवार को स्कूल में 14 छात्र-छात्राएं स्कूल में उपस्थित थे। सभी को तुरंत घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand champawat news: student died due to Toilet roof collapse but save three children
मृतक छात्र की मां - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाध्यापक गणेश सिंह के अवकाश में होने पर स्कूल में अकेले शिक्षक देव राम थे। पाटी की एसडीएम रिंकू बिष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. प्रियंका रावत और पैरा मेडिकल टीम को लेकर मौके पर पहुंचीं। घायल हिमांशु चंद्र (11), हसीना (8), रिंकू सिंह (9), सोनी (7) और शगुन (9) को एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन
Uttarakhand champawat news: student died due to Toilet roof collapse but save three children
अस्पताल में भर्ती छात्र - फोटो : अमर उजाला

हालात में सुधार होने पर बुधवार शाम सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक चंदन सिंह लडवाल प्रबंध समिति की अध्यक्ष हेमा देवी का बेटा था। उसके पिता गोधन सिंह दिल्ली में काम करते हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे और छात्र चंदन सिंह लडवाल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने परिजनों को एक सप्ताह के भीतर आपदा राहत से चार लाख रुपये की मदद देने की बात कही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed