फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना, पूरी टीम भी दे रही साथ

Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Vivek oberoi Ate only vegetarian food during pm Modi biopic shooting
पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म को हर स्तर से सटीक रखने के लिए निर्देशक ओमंग कुमार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभिनेता विवेक ओबराय के मेकअप से लेकर शूटिंग लोकेशन के सेट डिजाइन तक हर एक चीज को बारीकी से परखा जा रहा है। यहां तक की पीएम मोदी के जीवन को चरितार्थ करने के लिए निर्देशक ने पूरी यूनिट को फिल्म के रिलीज होने तक शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने के निर्देश दिए हैं।

Vivek oberoi Ate only vegetarian food during pm Modi biopic shooting
पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना - फोटो : अमर उजाला

जिसके चलते अभिनेता विवेक ओबेरॉय, उनके पिता सुरेश ओबेरॉय व पांच दर्जन से अधिक अन्य सभी क्रू मेंबरों को शाकाहारी भोजन ही परोसा जा रहा है। लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि जीएमवीएन गेस्ट हाऊस में ठहरे अभिनेता को स्थानीय दाल व सब्जी परोसी जा रही है। जिसे सभी लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

Vivek oberoi Ate only vegetarian food during pm Modi biopic shooting
पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म की शूटिंग का रविवार को समापन हो गया है। शूटिंग के अंतिम दिन निर्देशक ओमंग कुमार ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय व अन्य कलाकारों के साथ वर्ष 1992 में कश्मीर के लाल चौक में हुए घटनाक्रम के दृश्यों का फिल्मांकन किया। जिसमें साठ से अधिक स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek oberoi Ate only vegetarian food during pm Modi biopic shooting
Vivek Oberoi

फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि रविवार को सबसे पहले तिरंगा यात्रा का दृश्य फिल्माया गया। जिसके बाद हर्षिल के मुख्य चौराहे में कश्मीर के लाल चौक का सेट तैयार कर वहां नरेंद्र मोदी व मुरली मनोहर जोशी के तिरंगा फहराने की घटना के दृश्य शूट किए गए। इस बीच हर्षिल पुल पर 1992 की यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले के एक्शन सीन भी फिल्माए गए। इसके अतिरिक्त मोदी के आध्यात्मिक जीवन से जुड़े कुछ अन्य दृश्यों की भी शूटिंग की गर्ई।

विज्ञापन
Vivek oberoi Ate only vegetarian food during pm Modi biopic shooting
Vivek Oberoi - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि शूटिंग शेड्यूल का समापन होते ही सभी कलाकारों व क्रू मेंबर द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय, उनके पिता सुरेश ओबराय व निर्देशक ओमंग कुमार ने जिला प्रशासन, सेना व स्थानीय ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। यह सभी कलाकार सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से वह मुंबई जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed