{"_id":"5be1bad5bdec2269aa2a1e9b","slug":"virat-kohli-give-return-gift-to-his-fans-to-launch-official-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज गिफ्ट, जानकर खुशी से फूले नहीं समाएंगे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज गिफ्ट, जानकर खुशी से फूले नहीं समाएंगे
Tue, 06 Nov 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने 30 वें जन्मदिन पर अपने फैंस को ही सरप्राइज गिफ्ट दे दिया। उनका ये गिफ्ट देखकर फैंस भी फूले नहीं समाए। उन्होंने अपनी एक ऑफिशियल एप लॉच की है जिसमें सामान की खरीद पर बीस प्रतिशत की छूट भी दी है।
2 of 5
virat kohli
- फोटो : instagram
अपना जन्मदिन मनाने उत्तराखंड पहुंचे विराट और अनुष्का ने यहां खूब एंजॉय किया। उन्होंने देर रात तक टिहरी के होटल आनंदा और फिर ऋषिकेश में भी खूब मस्ती की। मंगलवार का दिन भी उन्होंने होटल में ही बिताया। शाम साढ़े चार बजे वह अपने गुरू से मिलने के लिए हरिद्वार रवाना हुए।
3 of 5
virat kohli
- फोटो : twitter
अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने ट्वीटर पर एप की जानकारी सबको दी। इस ऐप को एंड्रॉयड पर Virat Kohli Official App नाम दिया गया है। यह विराट के नाम से iOS पर है। अब कोहली के फैन इस एप के ज़रिए उन्हें और ज्यादा अच्छे से जान पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
- फोटो : twitter
इस ऐप में कोहली से संबंधित खबरें और अन्य अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा प्रशंसक कोहली से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपना सामान्य ज्ञान जांच सकते हैं। ऐप में अलग से स्टोर भी है जहां से आप चाहें तो शॉपिंग कर पाएंगे। यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली ने ऐसा किया है। 2017 में विराट सुपर क्रिकेट गेम लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
- फोटो : instagram
जन्मदिन पर इस हॉट जोड़ी ने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बताया गया कि विराट कोहली ने अभिनेत्री पत्नी के साथ मंगलवार की सुबह होटल की सैर की और हिमालय की चोटियों के दीदार किए। हालांकि वे यहां से अपने गुरु से मिलने के निकले लेकिन वे अब कहां है ये किसी को भी नहीं पता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।